मुंहतोड़ जवाब में तबाह क‍िए पाकिस्तान के सैन्य ठिकाने : अफगान रक्षा मंत्रालय

काबुल, 13 मार्च . अफगानिस्तान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने Friday को कहा कि उसने Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में Pakistanी सैन्य केंद्रों और प्रतिष्ठानों पर हवाई हमले किए हैं. ये हमले Thursday रात को Pakistan की ओर से किए गए हवाई हमलों के जवाब में क‍िए गए.

काबुल की ओर से जारी बयान के अनुसार, हमले में कोहाट का सैन्य किला और डूरंड लाइन के पास युद्ध कमांड सेंटर को निशाना बनाया गया.

अफगानिस्तान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर कहा, “Pakistanी सैन्य शासन की ओर से रात की घुसपैठ के जवाब में अफगान वायु सेना ने Friday की सुबह कोहाट क्षेत्र में Pakistanी सेना के रणनीतिक सैन्य केंद्रों और प्रतिष्ठानों पर हमले किए.”

मंत्रालय ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “इन हमलों के दौरान कोहाट सैन्य किले को निशाना बनाया गया, जबकि डूरंड लाइन के पास युद्ध कमांड सेंटर, जो किले से लगभग दो किलोमीटर दूर है और किले के कमांडर का कार्यालय भी सटीक रूप से निशाने पर था.”

बयान में बताया गया इन हमलों के परिणामस्वरूप, किले के सैन्य प्रतिष्ठान, कमांड सेंटर, गोदाम और सैनिकों के आवासीय क्षेत्र नष्ट हो गए, जिससे भारी क्षति हुई.

तालिबान प्रवक्ता जबिहुल्लाह मिजाहिद ने Friday को कहा कि Pakistan ने कई अफगान प्रांतों में नए सैन्य हमले किए, जिनमें काबुल, कंधार, पक्तिया और पक्तिका शामिल हैं, जिससे नागरिकों, खासकर महिलाओं और बच्चों की मौत हुई.

मिजाहिद ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर लिखा, “पिछले आक्रमणों और अपराधों की तरह, Pakistanी सैन्य शासन ने फिर से काबुल, कंधार, पक्तिया, पक्तिका और कुछ अन्य क्षेत्रों पर बमबारी की. कुछ जगहों पर उन्होंने नागरिकों के घरों को निशाना बनाया, जिससे महिलाओं और बच्चों की मौत हुई, और कुछ जगहों पर रेगिस्तान और निर्जन क्षेत्रों को निशाना बनाया.”

उन्होंने इन हमलों की निंदा करते हुए कहा, “पवित्र रमजान के अंतिम दस दिनों और ईद-उल-फि‍तर की कगार पर यह अन्यायपूर्ण हमला यह स्पष्ट करता है कि वे किसी मानवता या नैतिक मूल्यों का पालन नहीं करते. इस्लामी अमीरात इस हमले की कड़ी निंदा करता है.”

मिजाहिद ने Pakistanी सैन्य विमानों पर कंधार अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास निजी एयरलाइन कंपनी काम एयर के ईंधन भंडार को जलाने का आरोप लगाया.

उन्होंने कहा, “यह कंपनी नागरिक एयरलाइनों और संयुक्त राष्ट्र के विमानों को ईंधन प्रदान करती है. इससे पहले उन्होंने निजी व्यापारी हाजी खान जादा के ईंधन गोदाम भी जला दिए थे.”

इस बीच, संयुक्त राष्ट्र की अफगानिस्तान सहायता मिशन (यूएनएएमए) ने Friday को पुष्टि की कि काबुल के पुल-ए-चारखी क्षेत्र में Thursday रात हुए हवाई हमलों में कम से कम चार लोग मारे गए और 14 अन्य घायल हुए.

यूएनएएमए ने आगे कहा कि नागरिक जीवन की हानि रोकने के लिए तुरंत संघर्ष बंद होना चाहिए.

यूएनएएमए ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर लिखा, “पिछली रात काबुल, अफगानिस्तान के पुल-ए-चारखी क्षेत्र में हवाई हमलों के परिणामस्वरूप कम से कम चार नागरिक मारे गए और 14 घायल हुए, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं. हम आगे और नागरिक हानि को रोकने के लिए तुरंत संघर्ष समाप्त करने का आह्वान करते हैं.”

एवाई/एबीएम

Leave a Comment