पुणे: स्टेशन से चार साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

पुणे, 21 जनवरी . पुणे रेलवे स्टेशन परिसर में चार साल की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ यौन शोषण (दुष्कर्म) किए जाने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है. इस मामले में पुणे लोहमार्ग Police स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Police से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार Madhya Pradesh के खंडवा का रहने वाला है और वे ट्रेन से पुणे आए थे. 17 फरवरी की तड़के करीब डेढ़ बजे, जब परिवार पुणे रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर भोजन करने के बाद विश्राम कर रहा था, जब बच्ची के पिता वॉशरूम जाने के लिए उठे. तब बच्ची गायब मिली.

परिजनों ने तुरंत आसपास तलाश की, लेकिन उसके न मिलने पर उन्होंने रेलवे Police स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही Police ने स्टेशन के cctv फुटेज की जांच की, जिसमें एक व्यक्ति बच्ची का हाथ पकड़कर ले जाता हुआ स्पष्ट दिखाई दिया.

प्राथमिक जांच में सामने आया कि वह व्यक्ति ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों का सामान उतारने में मदद करता था. Police ने तुरंत तलाशी अभियान चलाकर आरोपी को रेलवे परिसर से हिरासत में ले लिया. जानकारी के अनुसार, आरोपी Madhya Pradesh के बालाघाट का निवासी है.

Police पूछताछ में बच्ची ने बताया कि आरोपी ने उसे खाने की चीज देने का लालच दिखाकर अपने साथ ले गया था. इसके बाद उसके साथ अत्याचार होने की बात सामने आई. बच्ची के कपड़ों पर खून के धब्बे मिले और उसने पेट में दर्द की शिकायत की. उसे तुरंत चिकित्सा परीक्षण के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इस मामले में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 137(2) और 65(2) के तहत अपहरण और यौन शोषण का मामला दर्ज किया गया है. यह मामला 17 फरवरी को दोपहर 1:38 बजे दर्ज किया गया. आरोपी को अदालत में पेश करने पर उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

रेलवे Police द्वारा आगे की जांच जारी है, और अधिकारियों ने जानकारी दी है कि रेलवे स्टेशन परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिक सतर्कता बरती जाएगी.

एएमटी/डीएससी

Leave a Comment