
New Delhi, 2 अप्रैल . आईपीएल 2026 में Wednesday को इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में Lucknow सुपर जायंट्स (एलएसजी) को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने 6 विकेट से हरा दिया.
मैच के बाद एलएसजी के निराशाजनक प्रदर्शन पर पूर्व क्रिकेटर अभिनव मुकुंद ने अपनी प्रतिक्रिया दी. ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए मुकुंद ने कहा, “मैं एलएसजी को लेकर बहुत निश्चित नहीं हूं. वे आईपीएल में बहुत युवा हैं. Gujarat टाइटंस (जीटी) भी एलएसजी के साथ ही 2022 में बनी थी, जो धीरे-धीरे अपनी पहचान बना रही है. वे सीजन का अपना पहला गेम हार गए हैं, लेकिन आप जानते हैं कि जीटी किसी खास दिन क्या करेगी. वे अपने गेंदबाजों पर भरोसा करते हैं. वे अपने स्पिनर्स के अनुभव पर भरोसा करते हैं. Lucknow के साथ, आपको हमेशा ऐसा लगता है कि टीम के अंदर कोई पहचान नहीं है.”
अभिनव ने कहा कि एलएसजी के लिए शीर्ष में मिशेल मार्श और एडेन मार्करम बेहद शानदार हैं, लेकिन इसके बाद भरोसे की कमी है. टीम में हमेशा से खिलाड़ियों के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी रही है. मार्क वुड कभी-कभी आकर पांच विकेट ले लेते हैं, लेकिन ये हमेशा नहीं होता, जो टीम की सबसे बड़ी दिक्कत है.
मुकुंद ने कहा, “डीसी के खिलाफ मैच में मुझे टीम संतुलित नहीं लगी. टीम में सात बल्लेबाज और चार गेंदबाज थे. टीम ने दिग्वेश राठी पर भरोसा जताते हुए रवि बिश्नोई को रिलीज किया था, लेकिन राठी पहले ही मैच का हिस्सा नहीं थे. यह समझ से परे है.”
एलएसजी 18.4 ओवर में सिर्फ 141 रन पर सिमट गई. दिल्ली कैपिटल्स ने 17.1 ओवर में 4 विकेट पर 145 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीता लिया. Lucknow का अगला मुकाबला 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगा.
2022 में लीग में शामिल हुए एलएसजी अब तक खेले 58 मैचों में 30 मैच जीती है, जबकि 28 हारी है. टीम पिछले 4 सीजन में दो बार प्लेऑफ में पहुंची है. पिछले सीजन एलएसजी सातवें स्थान पर रही थी.
–
पीएके