
New Delhi, 23 मई . उत्तम नगर में बिहार के युवक पांडव कुमार की कथित Police गोलीकांड में मौत के मामले ने अब Political तूल पकड़ लिया है. आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली Police पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि Police आरोपी Policeकर्मी को बचाने की कोशिश कर रही है.
उन्होंने दावा किया कि टेस्ट आइडेंटिफिकेशन परेड (टीआईपी) में जानबूझकर ऐसा इंतजाम किया गया, जिससे चश्मदीद आरोपी की पहचान न कर सकें. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि Police ने टीआईपी के दौरान आरोपी सहित 10 लोगों को एक जैसे कपड़े पहनाए, सभी को टोपी लगवाई और नाक-आंखों पर टेप लगाया गया.उनका कहना था कि घटना की रात आरोपी ने न तो टोपी पहनी थी और न ही उसके चेहरे पर कोई टेप था. आरोपी कैमरे में साफ दिखाई दे रहा है, ऐसे में इस तरह की परेड से साफ संकेत मिलता है कि Police पहचान छिपाने का प्रयास कर रही है.
सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि करीब एक महीने पहले द्वारका के पास उत्तम नगर इलाके में पांडव नामक युवक की हत्या केवल इसलिए कर दी गई क्योंकि वह बिहार से था. उन्होंने कहा कि आरोपी स्पेशल सेल का Policeकर्मी था, जिसने कथित तौर पर बिहार को लेकर अपशब्द कहे और अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली चला दी. इस घटना में पांडव की मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी घायल हो गया था.
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि Police पीड़ित परिवार को दबाव में लेने की कोशिश कर रही है. उनके मुताबिक Friday को जब आम आदमी पार्टी के नेता परिवार से मिलने पहुंचे, तो परिवार को थाने बुलाकर घंटों बैठाए रखा गया ताकि वे नेताओं से बातचीत न कर सकें. उन्होंने कहा कि Police की यह कार्रवाई मामले को कमजोर करने की साजिश का हिस्सा लगती है.
इस दौरान संजीव झा ने कहा कि पांडव की ‘गलती’ सिर्फ इतनी थी कि वह बिहार से था. उन्होंने इसे हत्या नहीं बल्कि ‘शहादत’ बताया. संजीव झा Friday से मृतक परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे हैं.
परिवार की मांग है कि उन्हें एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए, परिवार के एक सदस्य को Governmentी नौकरी मिले और आरोपी को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सख्त सजा दिलाई जाए.
संजीव झा ने कहा कि उन्होंने दिल्ली की Chief Minister और उपGovernor सहित कई नेताओं को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा Government और दिल्ली Police गरीब और बिहारी परिवार के साथ अन्याय कर रही है.
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि न्याय नहीं मिला तो उनका अनशन जारी रहेगा. मृतक पांडव की मां भावुक हो गईं. उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ नहीं चाहिए, सिर्फ अपने बेटे के लिए न्याय चाहिए. मेरा बेटा हमेशा मम्मी-मम्मी कहते हुए मेरे पास आता था, अब मुझे मम्मी कौन कहेगा?
–
पीकेटी/एएसएच