दिल्ली की खराब हवा पर उत्सव मना रही आम आदमी पार्टी : मनजिंदर सिंह सिरसा (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)

New Delhi, 22 अक्टूबर . प्रदूषण को लेकर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधा. उन्होंने समाचार एजेंसी से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली की खराब हवा पर आम आदमी पार्टी उत्सव मना रही है. इस दौरान मनजिंदर सिंह सिरसा ने कई सवालों के जवाब दिए.

प्रश्न : क्या दिल्ली में प्रदूषण के पीछे कोई साजिश है?

उत्तर: साजिश तो क्या की जाएगी, लेकिन उसका माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है. दीपावली के नाम पर इस तरह की जो गलत भावनाएं बनाई जाती हैं, उससे लोगों का दिल दुखता है.

प्रश्न: क्या आम आदमी पार्टी ने दिल्ली को सबसे प्रदूषित शहर बनाने की पहले से प्लानिंग कर रखी थी?

उत्तर: आम आदमी पार्टी हर वह कोशिश करती है जिससे उनकी 10 साल की नाकामी जाहिर न हो जाए. अगर दिल्ली साफ दिखेगी तो आम आदमी पार्टी का नुकसान होगा. अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को 10 सालों तक बर्बाद किया. जो पंजाब हमेशा स्वच्छ रहता था, लेकिन इस बार पंजाब का एक्यूआई 700, 800 और 600 पहुंच गया. मैंने अपने social media अकाउंट ‘एक्स’ पर इसके स्क्रीनशॉट डाले हैं. दिल्ली गंदी रहेगी तो वह यह कह पाएंगे कि ये भी हमारी तरह ही हैं.

प्रश्न: अगर यह साजिश है तो क्या इसकी जांच होगी?

उत्तर: हमें इन सब चीजों में नहीं जाना है. हमारा काम पॉजिटिव है. हमें अपनी दिल्ली को साफ-सुथरा रखना है. हम इनकी गंदगी को देखना नहीं चाहते हैं.

प्रश्न: क्या आप यह मानते हैं कि दिल्ली में लोगों को भी थोड़ा संयम रखना चाहिए? उन्होंने ग्रीन पटाखे की आड़ में बेहद खतरनाक पटाखे भी फोड़ डाले.

उत्तर: पटाखे की अभी पूरी एक्सरसाइज सामने आएगी. पूरे देश के अंदर पटाखे जलते हैं. वातावरण के मामले में देश को दिल्ली से अलग रखा जाए तो ये ठीक नहीं है. एक धर्म को अलग रखा जाए तो ये भी ठीक नहीं है. दिल्ली के लोगों को संयम बरतना होगा. Supreme court की गाइडलाइंस 2 घंटे पटाखे जलाने की थीं. अगर हम उन चीजों को मानेंगे तो आने वाले दिनों में जो कोर्ट-कचहरी में ऑब्जेक्शन लगी हुई थी, वह नहीं लगेगी. हम लोगों को इसकी चिंता करनी चाहिए.

प्रश्न: क्या आम आदमी पार्टी दिल्ली की हवा दूषित होने पर उत्सव मना रही है?

उत्तर: आम आदमी पार्टी उत्सव मना रही है. उनको इतनी खुशी मिल रही है कि वे डांस कर रहे हैं. वे चाहते हैं कि दिल्ली की हवा और खराब हो जाए. उनको तो यह लग रहा है कि यमुना क्यों साफ हो रही है. वे कभी इस कोने से फोटो खींचते हैं तो कभी उस कोने से. उनका मकसद गंदगी करना है.

प्रश्न: पंजाब के पर्यावरण मंत्री प्रदूषण के लिए दिल्ली Government को जिम्मेदार क्यों मानते हैं?

उत्तर: वे सिर्फ Government पर ब्लेम कर रहे हैं. क्या हमने पंजाब में पॉल्यूशन भेज दिया है? क्या दिल्ली का पॉल्यूशन पंजाब में चला गया? दिल्ली में कोई पराली भी नहीं जलाता है, तो पंजाब में पॉल्यूशन कैसे है? पंजाब के पर्यावरण मंत्री को बताना चाहिए कि पंजाब में दिल्ली से ज्यादा एक्यूआई क्यों है. केजरीवाल ने दिल्ली को बर्बाद करने के बाद पंजाब में झंडे गाड़ दिए और वहां एक्यूआई बढ़ा दिया.

प्रश्न: आज आप यमुना में भी उतरे और आपने सफाई भी की?

उत्तर: मैं इस अभियान में अकेला नहीं हूं. आप जो श्रमदान की बात कर रहे हैं, उसमें सीएम रेखा गुप्ता और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देश भर में लोगों से आग्रह किया है कि इस पावन छठ पर्व पर पवित्र भावना के साथ श्रमदान करना है.

प्रश्न: कभी यह नहीं देखा कि आम आदमी पार्टी के नेता यमुना में उतरे हों?

उत्तर: वे इतनी गंदी यमुना में कैसे उतर पाते? अब यमुना साफ हो रही है, तो हम साफ यमुना में जा पा रहे हैं.

डीकेपी/एबीएम