बिहार में बक्सर के रामरेखा घाट पर स्थापित होगी प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति: सीएम सम्राट चौधरी

Patna, 23 मई . बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने Saturday को बक्सर नगरी में अवतरित श्री वामन भगवान द्वारा स्थापित शिवलिंग रूप में विद्यमान श्री वामनेश्वर नाथ जी के अति प्राचीन मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की. इस दौरान सीएम ने बक्सर के रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्‍थापित करने की घोषणा की.

पूजा-अर्चना के पश्चात Chief Minister ने मंदिर परिसर का भ्रमण कर विकास कार्यों का जायजा लिया. जायजा के क्रम में अधिकारियों ने वामनेश्वर धाम की प्रस्तावित भूमि के ले-आउट प्लान के माध्यम से Chief Minister को विस्तृत जानकारी दी. यह मंदिर बक्सर केंद्रीय कारा परिसर की बाहरी चहारदीवारी के अंदर स्थित है.

सीएम ने केंद्रीय कारा बक्सर में अधिष्ठापित निर्माणशाला में बंदियों द्वारा निर्मित हस्तकला एवं सामग्रियों से संबंधित लगायी गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया. उन्‍होंने मंदिर परिसर में पौधारोपण भी किया.

Chief Minister ने बक्सर के रामरेखा घाट स्थित बाबा श्री रामेश्वरनाथ जी मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की तरक्की एवं खुशहाली की कामना की. इस मंदिर में भगवान श्रीराम के द्वारा स्थापित प्रथम शिवलिंग है. उन्‍होंने रामरेखा घाट पर कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया.

निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने साइट प्लान के माध्यम से Chief Minister को रामरेखा घाट में कराए गए जीर्णोद्धार कार्य एवं अन्य विकास कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी.

रामरेखा घाट पर स्थापित होने वाली प्रस्तावित भगवान श्रीराम की प्रतिमा, कंट्रोल रूम, पेयजल, पाथ-वे, चेंजिंग रूम, गंगा आरती आदि के संबंध में भी अधिकारियों ने Chief Minister को अवगत कराया.

Chief Minister सम्राट चौधरी ने घोषणा की कि बक्सर के रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति की स्थापना की जाएगी. इसके पश्चात् Chief Minister ने लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से रामरेखा घाट स्थित लाइट एंड साउंड कॉम्प्लेक्स के जीर्णोद्धार कार्य तथा महर्षि विश्वामित्र मंडपम का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया.

उन्‍होंने लाइट एंड साउंड कॉम्प्लेक्स रामरेखा घाट बक्सर से रिमोट के जरिये महाराज स्व. कमल बहादुर सिंह की प्रतिमा का भी अनावरण किया.

इस अवसर पर बक्सर जिला के प्रभारी मंत्री नंदकिशोर राम, पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, विधायक संतोष कुमार निराला, विधायक आनंद मिश्र, विधायक राहुल कुमार सिंह, विधान पार्षद सोनू कुमार राय, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के अलावा वरीय पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

एमएनपी/एएसएच

Leave a Comment