
ठाणे, 2 अप्रैल . Mumbai से सटे ठाणे जिले के डोंबिवली इलाके में Police ने एक बड़ी कार्रवाई की है. एक गुप्त ठिकाने से भारी मात्रा में अवैध हथियार और नकली नोट बरामद किए गए हैं. इस मामले में एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है.
डोंबिवली पूर्व के दावड़ी इलाके में ठाणे क्राइम ब्रांच की कल्याण यूनिट-3 ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की और सुरेंद्र पांडुरंग पाटिल नाम के 55 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के घर में एक गुप्त जगह से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ.
Police के मुताबिक, इमारत की पांचवीं मंजिल पर टेरेस एरिया में चप्पल स्टैंड के पीछे और लिफ्ट डक्ट के जरिए पहुंचने वाले इस गुप्त स्थान में हथियार छिपाकर रखे गए थे.
बरामद हथियारों में 3 देशी पिस्टल, 1 रिवॉल्वर, 7 देसी कट्टे, 405 जिंदा कारतूस, 167 छर्रे, 2 तलवारें, 3 कोयते, चाकू और लोहे की रॉड शामिल हैं. इसके अलावा आरोपी के पास से 3 लाख 52 हजार रुपए के नकली नोट भी जब्त किए गए हैं.
Police ने कुल 12 लाख 21 हजार रुपए का माल बरामद किया है. आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. फिलहाल, Police यह जांच कर रही है कि इन हथियारों का इस्तेमाल किस बड़ी साजिश में होने वाला था और क्या इस मामले में और लोग भी शामिल हैं.
Mumbai से सटे ठाणे के कल्याण-डोंबिवली इलाके में रील स्टार बनकर लोगों को ठगने वाले शख्स को ठाणे क्राइम ब्रांच यूनिट-3 की टीम ने गिरफ्तार किया है. रील स्टार सुरेंद्र पाटिल के पास से हथियारों के साथ ही 3 लाख रुपए के नकली नोट बरामद किए गए हैं. इसके ऊपर पहले से ही 12 मामले दर्ज हैं.
बताया जा रहा है कि आरोपी पर पहले से ही धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं. वह social media स्टार और रील स्टार बनकर लोगों के साथ ठगी करता था.
–
एएमटी/डीकेपी