महिला वनडे विश्व कप का कार्यक्रम घोषित, 5 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी भारतीय टीम

New Delhi, 16 जून . India और श्रीलंका की मेजबानी में आयोजित होने वाली महिला वनडे विश्व कप 2025 का कार्यक्रम आईसीसी ने Monday को घोषित कर दिया. भारतीय टीम Pakistan के खिलाफ 5 अक्टूबर को कोलंबो में मैच खेलेगी.

भारतीय टीम विश्व कप में अपने सफर का आगाज 30 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ Bengaluru के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में करेगी. बीसीसीआई और पीसीबी के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले हाइब्रिड मॉडल पर समझौता हुआ था. इस समझौते के मुताबिक Pakistan अपने सभी मैच कोलंबो में खेलेगा.

India 2013 के बाद पहली बार महिला वनडे विश्व कप की मेजबानी कर रहा है. India के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और Pakistan विश्व कप का हिस्सा हैं.

विश्व कप 30 सितंबर से 2 नवंबर तक खेला जाएगा. राउंड रॉबिन फॉर्मेट में लीग मैच खेले जाएंगे. टॉप चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी. सेमीफाइनल में ग्रुप चरण में पहले स्थान पर रहने वाली टीम चौथे स्थान पर रहने वाली टीम से और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम से भिड़ेगी. सेमीफाइनल 29 और 30 अक्टूबर को होगा. फाइनल 2 नवंबर को खेला जाएगा. प्रतियोगिता में Pakistan के प्रदर्शन के आधार पर पहला सेमीफाइनल गुवाहाटी या कोलंबो में होगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल Bengaluru में होगा. फाइनल Bengaluru या कोलंबो में होगा.

कार्यक्रम जारी होने के बाद आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने कहा, “शेड्यूल की पुष्टि आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के लिए और अधिक उत्साह को बढ़ाती है. महिलाओं के खेल में आठ सर्वश्रेष्ठ टीमों के India में आने के साथ, अविश्वसनीय स्थानों और रिकॉर्ड तोड़ने वाली भीड़ के साथ, हम सभी एक अविस्मरणीय टूर्नामेंट की प्रतीक्षा कर रहे हैं.”

इस टूर्नामेंट में कुल 31 मैच खेले जाएंगे. वहीं, 26 अक्टूबर को दो मैच खेल जाएंगे.

आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 का कार्यक्रम :-

30 सितंबर : India बनाम श्रीलंका, Bengaluru, दोपहर 3 बजे से

1 अक्टूबर : ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, इंदौर, दोपहर 3 बजे

2 अक्टूबर : बांग्लादेश बनाम Pakistan, कोलंबो, दोपहर 3 बजे

3 अक्टूबर : इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, Bengaluru, दोपहर 3 बजे

4 अक्टूबर : ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, कोलंबो, दोपहर 3 बजे

5 अक्टूबर : India बनाम Pakistan, कोलंबो, दोपहर 3 बजे

6 अक्टूबर : न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, इंदौर, दोपहर 3 बजे

7 अक्टूबर : इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश, गुवाहाटी, दोपहर 3 बजे

8 अक्टूबर : ऑस्ट्रेलिया बनाम Pakistan, कोलंबो, दोपहर 3 बजे

9 अक्टूबर : India बनाम दक्षिण अफ्रीका, विजाग, दोपहर 3 बजे

10 अक्टूबर : न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश, विजाग, दोपहर 3 बजे

11 अक्टूबर : इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, गुवाहाटी, दोपहर 3 बजे

12 अक्टूबर : India बनाम ऑस्ट्रेलिया, विजाग, दोपहर 3 बजे

13 अक्टूबर : दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, विजाग, दोपहर 3 बजे

14 अक्टूबर : न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, कोलंबो, दोपहर 3 बजे

15 अक्टूबर : इंग्लैंड बनाम Pakistan, कोलंबो, दोपहर 3 बजे

16 अक्टूबर : ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, विजाग, दोपहर 3 बजे

17 अक्टूबर : दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका, कोलंबो, दोपहर 3 बजे

18 अक्टूबर : न्यूजीलैंड बनाम Pakistan, कोलंबो, दोपहर 3 बजे

19 अक्टूबर : India बनाम इंग्लैंड, इंदौर, दोपहर 3 बजे

20 अक्टूबर : श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, कोलंबो, दोपहर 3 बजे

21 अक्टूबर : दक्षिण अफ्रीका बनाम Pakistan, कोलंबो, दोपहर 3 बजे

22 अक्टूबर : ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, इंदौर, दोपहर 3 बजे

23 अक्टूबर : India बनाम न्यूजीलैंड, गुवाहाटी, दोपहर 3 बजे

24 अक्टूबर : Pakistan बनाम श्रीलंका, कोलंबो, दोपहर 3 बजे

25 अक्टूबर : ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, इंदौर, दोपहर 3 बजे

26 अक्टूबर : इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, गुवाहाटी, सुबह 11 बजे

26 अक्टूबर : India बनाम बांग्लादेश, Bengaluru, दोपहर 3 बजे

29 अक्टूबर : सेमीफाइनल 1, गुवाहाटी/कोलंबो, दोपहर 3 बजे

30 अक्टूबर : सेमीफाइनल 2, Bengaluru, दोपहर 3 बजे

2 नवंबर : फाइनल, कोलंबो/Bengaluru, दोपहर 3 बजे

पीएके/एबीएम