चीन का थ्येनवन-3 मिशन 2028 में लॉन्च होगा

बीजिंग, 25 सितंबर . चीन का महत्वाकांक्षी थ्येनवन-3 मिशन 2028 तक अंतरिक्ष अन्वेषण में एक महत्वपूर्ण छलांग लगाने के लिए तैयार है. मंगल ग्रह से नमूने प्राप्त करने और उन्हें पृथ्वी पर वापस लाने के लिए दो मिशनों की योजना है.

मिशन के मुख्य डिजाइनर ल्यू चीचोंग ने इस अभूतपूर्व परियोजना का विवरण साझा किया. देश के दूसरे मंगल अन्वेषण प्रयास के रूप में, थ्येनवन-3 एक महत्वपूर्ण वैज्ञानिक उद्देश्य पर केंद्रित है: लाल ग्रह (मंगल ग्रह) पर जीवन के संकेतों की खोज. मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए, चीन उन्नत तकनीकों का नेतृत्व करेगा, जिसमें मंगल ग्रह की सतह से नमूने प्राप्त करना, मंगल ग्रह से उड़ान भरना और पृथ्वी पर वापस आने के दौरान ग्रह की सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल है.

थ्येनवन-3 की सफलता के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग महत्वपूर्ण होगा. चीन तीन प्रमुख क्षेत्रों में वैश्विक भागीदारों के साथ काम करने की योजना बना रहा है: अंतर्राष्ट्रीय पेलोड को एकीकृत करना, नमूने और डेटा साझा करना और भविष्य के मिशनों की तैयारी के लिए संयुक्त अनुसंधान करना.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

एबीएम/