![]()
Patna, 16 नवंबर . बिहार के उपChief Minister एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सम्राट चौधरी के जन्मदिन पर प्रदेश के Chief Minister नीतीश कुमार, उपChief Minister विजय कुमार सिन्हा और तमाम बड़े नेताओं ने सम्राट चौधरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी.
बिहार के Chief Minister नीतीश कुमार ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सम्राट चौधरी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की. उन्होंने लिखा, “सम्राट चौधरी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आपके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है.”
बिहार के उपChief Minister विजय कुमार सिन्हा ने लिखा, “बिहार के लोकप्रिय उपChief Minister सम्राट चौधरी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करता हूं.”
बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सम्राट चौधरी को जन्मदिन की बधाई दी. साथ ही बिहार में उनके नेतृत्व की सराहना की. उन्होंने लिखा, “बिहार के माननीय, कर्मठ एवं जनप्रिय उप-Chief Minister सम्राट चौधरी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आपके नेतृत्व में राज्य के विकास, सुशासन और जनसेवा की नई ऊर्जा निरंतर आगे बढ़ रही है. प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि वे आपको स्वस्थ, दीर्घायु तथा जनकल्याण के मार्ग पर सदैव समर्थ बनाए रखें. आपका मार्गदर्शन बिहार की प्रगति का आधार रहे, यही शुभकामना है.”
हाल ही में बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आए हैं, जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 200 से अधिक सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है. गठबंधन में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. बिहार चुनाव में उपChief Minister सम्राट चौधरी ने भी भारी वोटों से जीत दर्ज की है.
चौधरी ने तारापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था. इस दौरान उन्होंने अपने निकट प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशी को 45,000 से अधिक वोटों से हराया. सम्राट चौधरी को 122,480 वोट मिले, जबकि राजद प्रत्याशी अरुण कुमार को 76,637 वोट प्राप्त हुए.
बता दें कि बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से भाजपा को सर्वाधिक 89 सीट मिली. जदयू दूसरे नंबर की पार्टी रही, जिसके खाते में 85 सीट गई. प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद को 25 जबकि लोजपा (आर) को 19 सीट मिली. वहीं कांग्रेस के खाते में मात्र 6 सीट गई.
–
एससीएच/एएस