![]()
New Delhi, 14 नवंबर . India के पहले Prime Minister पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136वीं जयंती है. इस अवसर पर Prime Minister Narendra Modi ने Friday को पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की.
Prime Minister मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए social media ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “पूर्व Prime Minister पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि.”
बिहार के निवर्तमान Chief Minister नीतीश कुमार ने भी पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “India के प्रथम Prime Minister पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें सादर नमन.”
जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) ने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से पोस्ट किया, “India के प्रथम Prime Minister पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन और बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.”
पंडित जवाहरलाल नेहरू को न सिर्फ आधुनिक India को आकार देने में उनके नेतृत्व के लिए, बल्कि बच्चों के प्रति उनके गहरे स्नेह और चिंता के लिए भी याद किया जाता है. 14 नवंबर नेहरू की स्थायी विरासत और बच्चों के प्रति उनके गहरे स्नेह का जश्न मनाता है. इस दिन को पूरे देश में बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है.
14 नवंबर, 1889 को जन्मे पंडित जवाहरलाल नेहरू ने India के स्वतंत्रता संग्राम और देश के लोकतांत्रिक व धर्मनिरपेक्ष ढांचे को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. आधुनिक और प्रगतिशील India के अपने दृष्टिकोण के लिए जाने जाने वाले पंडित नेहरू ने शिक्षा, वैज्ञानिक विकास और बच्चों के कल्याण पर जोर दिया.
पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 1912 में बांकीपुर अधिवेशन में पहली बार एक प्रतिनिधि के रूप में हिस्सा लिया था. यह जन सहयोग और विश्वास ही था, जिसके बल पर नेहरू जी ने प्रतिनिधि से India के प्रथम Prime Minister तक का सफर पूरा किया.
युवा मन के प्रति उनके अटूट स्नेह के कारण ही उनके जन्मदिन को पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो आने वाली पीढ़ियों को उनके आदर्शों को अपनाने और राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है.
–
डीसीएच/