New Delhi, 20 अक्टूबर . केंद्रीय मंत्रियों ने Monday को देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और इसे अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक बताया.
दीपावली पर्व अधर्म पर धर्म, अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अज्ञान पर ज्ञान की आध्यात्मिक विजय का प्रतीक है.
यह पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है, जहां लोग दीये और मोमबत्तियां जलाकर माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं.
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!”
उन्होंने कहा, “अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक यह पावन पर्व हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और नई ऊर्जा लेकर आए.”
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की. पुरी ने कहा, “अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक दीपावली के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. प्रकाश का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि लाए, यही कामना है.”
केंद्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रह्लाद जोशी ने समाज में सद्भाव के बंधन को मजबूत करने का आह्वान किया.
मंत्री ने कहा, “दीपावली के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई. यह पर्व हर घर में शांति, समृद्धि और सकारात्मकता लाए और हमारे समाज में सद्भाव के बंधन को मजबूत करे.”
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया ने अपने social media प्लेंटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “दीपोत्सव के इस पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! दीपों का यह महापर्व आपके जीवन को सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा से आलोकित करे और प्रभु श्री राम की कृपा से हमारा राष्ट्र प्रगति और वैभव के पथ पर निरंतर अग्रसर रहे.”
केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने भी दीपावली की बधाई देते हुए देशभर में प्रेम, शांति और सद्भाव की कामना की.
रिजिजू ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं! दीयों की दिव्य चमक हर घर में गर्मजोशी, खुशियां और सफलता लाए. यह त्योहार हमें पूरे देश में प्रेम, शांति और सद्भाव फैलाने के लिए प्रेरित करे.”
इससे पहले, President द्रौपदी मुर्मू और Prime Minister Narendra Modi ने भी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और सभी के लिए सुख और समृद्धि की कामना की.
–
एसएके/वीसी