
जबलपुर, 9 जून . Madhya Pradesh में मादक पदार्थों के खिलाफ Police का अभियान जारी है. इसी क्रम में जबलपुर में Police ने इस कारोबार में शामिल दो महिलाओं सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से साढ़े सात लाख से अधिक की कीमत के मादक पदार्थ बरामद किए हैं.
Police अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, जबलपुर की क्राइम ब्रांच एवं तिलवारा, भेड़ाघाट, कटंगी, माढ़ोताल Police की संयुक्त कार्रवाई मे दो महिलाओं सहित कुल सात आरोपी गिरफ्तार किया गया है.
Police ने आरोपियों के पास से 11 किलो 237 ग्राम गांजा जब्त किया और 30 किलो 631 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया है. गांजा की कीमत लगभग 5 लाख 61 हजार 850 रुपये और डोडा चूरा की कीमत लगभग 2 लाख रुपये आंकी गई है. 50 हजार रुपये नकद जब्त किए गए है.
Police की इस कार्रवाई में मादक पदार्थ की तस्करी में इस्तेमाल ट्रक, कार और स्कूटी जब्त किए गए हैं. इन आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत विभिन्न थानों में मामले दर्ज किए गए है. आरोपियों से पूछताछ जारी, नेटवर्क की जांच में Police जुटी हुई है.
Police अधिकारी ने बताया कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी है. इस कारोबार में शामिल उन गिरोह की तलाश में भी Police ड्यूटी है, जो शहर और शहर के बाहर मादक पदार्थों की आपूर्ति करते हैं.
–
एसएनपी/एएसएच