
jaipur, 1 अप्रैल . Rajasthan Government ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 65 अधिकारियों के तबादले किए हैं. कार्मिक विभाग द्वारा जारी इस विस्तृत सूची में Chief Minister कार्यालय (सीएमओ), सचिवालय के महत्वपूर्ण विभागों और राज्य के 25 जिलों के कलेक्टरों में बदलाव शामिल हैं.
Chief Minister कार्यालय में तीन नए ओएसडी नियुक्त किए गए हैं. उदयपुर जिला परिषद की सीईओ रिया डाबी को Chief Minister का ओएसडी नियुक्त किया गया है. वहीं, Chief Minister के विशिष्ट सचिव अरविंद कुमार पोसवाल को Rajasthan हाउसिंग बोर्ड का आयुक्त बनाया गया है.
राज्य Government ने Chief Minister सचिवालय को सुदृढ़ करने के लिए अनुभवी और युवा अधिकारियों का संतुलित संयोजन तैयार किया है. डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को Chief Minister का सचिव और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का शासन सचिव नियुक्त किया गया है. वहीं, युवा अधिकारियों में रिया डाबी, रजत यादव, अक्षत सिंह और गरिमा नरूला को Chief Minister कार्यालय में ओएसडी के रूप में तैनात किया गया है. उत्सव कौशल को Chief Minister का संयुक्त सचिव बनाया गया है.
राज्य की प्रमुख योजनाओं के प्रभावी संचालन के लिए भी अहम नियुक्तियां की गई हैं. डॉ. जोगाराम को पंचायती राज विभाग के साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का निदेशक बनाया गया है. राजन विशाल को जल जीवन मिशन का मिशन निदेशक नियुक्त किया गया है. ऊर्जा क्षेत्र में नकाते शिवप्रसाद मदन को प्रबंध निदेशक (ऊर्जा विकास) की जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि सुरेश ओला को रीको का प्रबंध निदेशक बनाया गया है.
इस तबादला सूची की सबसे बड़ी खासियत जिलों में हुए बड़े बदलाव हैं. राजधानी jaipur में संदेश नायक को जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया है. जोधपुर में आलोक रंजन और उदयपुर में गौरव अग्रवाल को कलेक्टर बनाया गया है. निशांत जैन को बीकानेर का नया कलेक्टर बनाया गया है और बीकानेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.
चर्चित आईएएस अधिकारी टीना डाबी को बाड़मेर से स्थानांतरित कर टोंक जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है जबकि अनुपमा जोरवाल को जैसलमेर का कलेक्टर बनाया गया है.
इसके अलावा, कन्हैयालाल स्वामी को जोधपुर का संभागीय आयुक्त, अरविंद कुमार पोसवाल को Rajasthan आवासन मंडल का आयुक्त और ओमप्रकाश कसेरा को नगर निगम jaipur का आयुक्त नियुक्त किया गया है. शिक्षा विभाग में डॉ. रश्मि शर्मा को समग्र शिक्षा अभियान का निदेशक बनाया गया है.
–
एसएके/पीएम