5 गेंदबाज, जिन्होंने एक ही आईपीएल मैच में 70 से ज्यादा रन लुटाए

New Delhi, 23 मार्च . टी20 फॉर्मेट बल्लेबाजों का खेल है, जिसमें अक्सर गेंदबाजों की धुनाई देखी जाती है. आइए, ऐसे ही 5 बदनसीब गेंदबाजों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने एक ही आईपीएल मैच में 70 से ज्यादा रन लुटा दिए.

जोफ्रा आर्चर: Rajasthan रॉयल्स की ओर से खेलते हुए जोफ्रा आर्चर ने 23 मार्च 2025 को सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध महज 4 ओवरों में 76 रन लुटा दिए. इस दौरान तेज गेंदबाज को एक भी विकेट नसीब नहीं हुआ. 286/6 का स्कोर बनाने के बाद Rajasthan रॉयल्स को 242/6 के स्कोर पर रोककर सनराइजर्स हैदराबाद ने मैच 44 रन से अपने नाम किया था.

मोहम्मद शमी: इस तेज गेंदबाज ने 12 अप्रैल 2025 को सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए पंजाब किंग्स के विरुद्ध 4 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें बगैर कोई विकेट हासिल किए 75 रन लुटाए. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 6 विकेट खोकर 245 रन बनाए, जिसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 विकेट शेष रहते 18.3 ओवरों में जीत दर्ज कर ली.

विल ओ’रूर्के: Lucknow सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए इस तेज गेंदबाज ने 4 ओवरों में 74 रन लुटाए. हालांकि, इस दौरान 2 विकेट भी हासिल किए, लेकिन टीम ने मैच गंवा दिया. 27 मई 2025 को खेले गए इस मैच में Lucknow सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट खोकर 227 रन बनाए. इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru ने 18.4 ओवरों में 6 विकेट शेष रहते जीत दर्ज कर ली.

मोहित शर्मा: 24 मई 2024 को Gujarat टाइटंस की तरफ से खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 4 ओवरों में 73 रन लुटा दिए, उन्हें कोई विकेट भी हाथ नहीं लगा. पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 4 विकेट खोकर 224 रन बनाए. इसके जवाब में Gujarat टाइटंस निर्धारित ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 220 रन ही बना सकी. कैपिटल्स ने 4 रन के करीबी अंतर से मैच जीता.

बेसिल थंपी: सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए थंपी ने रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru के खिलाफ 4 ओवरों में 70 रन लुटा दिए. इस दौरान उन्हें एक भी विकेट हाथ नहीं लग सका. 17 मई 2018 को खेले गए इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru ने 6 विकेट खोकर 218 रन बनाए. इसके जवाब में सनराइजर्स 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 204 रन ही जुटा सकी. आरसीबी ने मुकाबला 14 रन से अपने नाम किया.

आरएसजी

Leave a Comment