‘2027 में भाजपा को फिर मिलेगा जनता का समर्थन’, अखिलेश यादव पर भड़के दिनेश प्रताप सिंह

Lucknow, 21 अक्टूबर . भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने Samajwadi Party के अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता 2017 से पहले परेशान थी, लेकिन योगी आदित्यनाथ की Government में प्रदेश की स्थिति बदली है. उन्होंने दावा किया कि प्रदेश का युवा आज भी भाजपा के साथ है और 2027 के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी को समर्थन देगा. दिनेश प्रताप सिंह ने आजम खान के साथ कथित अन्याय, धार्मिक आस्थाओं और मतदाता धोखाधड़ी को लेकर अखिलेश यादव की ओर से उठाए गए सवालों पर भी प्रतिक्रिया दी.
अखिलेश यादव के इस आरोप पर कि उत्तर प्रदेश की जनता त्रस्त है और युवा वर्ग नाराज है, दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में बिजली की कमी, कानून-व्यवस्था की समस्या और जंगलराज जैसी स्थिति थी. योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा Government बनने के बाद जनता परेशान नहीं है, बल्कि खुशहाल है. अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद कर देना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि प्रदेश का नौजवान पहले भी भाजपा के साथ था, आज भी पार्टी के साथ है और 2027 के चुनाव में भी उसका समर्थन करेगा. उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता Samajwadi Party को ऐसा जवाब देगी कि अखिलेश यादव को युवाओं के मुद्दे पर राजनीति करना मुश्किल हो जाएगा.
अखिलेश यादव के इस आरोप पर कि भाजपा Government ने आजम खान के साथ गलत व्यवहार किया और उनके साथ अन्याय हुआ, दिनेश प्रताप सिंह ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि आजम खान के साथ अन्याय भाजपा ने नहीं, बल्कि अखिलेश यादव ने किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि जब आजम खान पर आरोप लगे, तब अखिलेश यादव ने उनका साथ नहीं दिया और उन्हें अलग कर दिया. भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अब जब असदुद्दीन ओवैसी की ओर से आजम खान के खिलाफ मामले हटाने की बात सामने आई, तो अखिलेश यादव को उनकी चिंता सताने लगी. उन्होंने इसे Political अवसरवाद बताते हुए कहा कि मुस्लिम समाज अब समझ चुका है कि उसके हित किसके साथ सुरक्षित हैं.
दिनेश प्रताप सिंह ने दावा किया कि Prime Minister Narendra Modi की Government ने गरीबों के लिए भोजन, स्वास्थ्य, आवास और रसोई गैस जैसी योजनाओं के जरिए काम किया है. उन्होंने कहा कि केंद्र Government की योजनाओं का लाभ सभी वर्गों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है. भाजपा चाहती है कि मुस्लिम समाज के युवा केवल पारंपरिक कामों तक सीमित न रहें, बल्कि आगे बढ़कर नेतृत्व की भूमिका निभाएं.
अखिलेश यादव के इस आरोप पर कि भाजपा धार्मिक आस्थाओं से खिलवाड़ कर रही है, दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम Samajwadi Party ने किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा नेताओं ने कई बार सनातन परंपराओं को लेकर आपत्तिजनक बयान दिए हैं. उन्होंने सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी का उल्लेख करते हुए दावा किया कि उन्होंने एक कार्यक्रम में भगवान राम, भगवान कृष्ण और ब्रह्मा, विष्णु और महेश को नहीं मानने की बात कही. दिनेश प्रताप सिंह ने राजकुमार भाटी पर पहले भी ब्राह्मणों, जाटों और गुर्जरों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगाया. ऐसे बयानों पर कार्रवाई करने के बजाय अखिलेश यादव ने चुप्पी साधी.
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता और सनातन परंपरा में आस्था रखने वाले लोग इन बयानों को देख रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता Samajwadi Party को इसका जवाब देगी.
–
पीएसके


