
महासमुंद, 2 अप्रैल . छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा Police ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अफीम पोस्त डोडा की एक विशाल खेप जब्त की है. इस कार्रवाई में Haryana के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जो भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर जा रहे थे.
Police अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, टीम को सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में अफीम पोस्त डोडा भरकर उड़ीसा की ओर से छत्तीसगढ़ की तरफ लाया जा रहा है. सूचना के आधार पर एनएच-53 स्थित रेहटीखोल के पास Police ने नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की. इसी दौरान एक पिकअप वाहन क्रमांक एचआर46एफ4848 को रोका गया, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे. पूछताछ के दौरान चालक ने अपना नाम हरविंदर सिंह और सहयात्री ने सत्यवान वाल्मीकि बताया, जो दोनों Haryana के करनाल जिले के निवासी हैं. जब वाहन के पीछे रखी बोरियों के बारे में जानकारी ली गई तो आरोपियों ने स्वीकार किया कि उसमें अफीम पोस्त डोडा भरा हुआ है, जिसे वे Jharkhand के गुमला से रायपुर ले जा रहे थे.
Police ने कार्रवाई करते हुए वाहन की तलाशी ली, जिसमें कुल 1432 किलोग्राम अफीम पोस्त डोडा बरामद किया गया. जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 2 करोड़ 14 लाख 80 हजार रुपए आंकी गई है. इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन, जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपए है और दो मोबाइल फोन, जिनकी कीमत 20 हजार रुपए है, भी जब्त किए गए. जब्त की गई कुल संपत्ति की कीमत करीब 2 करोड़ 25 लाख रुपए बताई गई है. Police ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 (ख) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया है. Police ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजते हुए मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है.
Police अधिकारियों ने बताया कि एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स को मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने, इसके स्रोत और गंतव्य बिंदुओं की पहचान करने तथा वित्तीय जांच को मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं. इसी क्रम में जिले में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत यह बड़ी सफलता हाथ लगी है.
–
पीएसके