विश्वास, विकास और जनकल्याण के 12 वर्ष: पीएम मोदी ने कहा- सेवा, सुशासन और समृद्धि के पथ पर निरंतर बढ़ते रहेंगे

New Delhi, 9 जून . Prime Minister Narendra Modi ने केंद्र में अपनी Government के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि बीते 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण को समर्पित रहे हैं. उन्होंने कहा कि 140 करोड़ देशवासियों के आशीर्वाद और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ Government ने युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों के सशक्तीकरण के लिए निरंतर काम किया है, जिसके परिणामस्वरूप India ने वैश्विक मंच पर नई पहचान बनाई है.

social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर किए गए अपने पोस्ट में Prime Minister मोदी ने लिखा, “हमारी Government के पिछले 12 साल भरोसे, विकास और जन-कल्याण के लिए समर्पित रहे हैं. 140 करोड़ देशवासियों के आशीर्वाद और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ हमने अपने युवाओं, महिलाओं और किसान भाई-बहनों को सशक्त बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. विकसित India के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सेवा, सुशासन और समृद्धि के इस रास्ते पर लगातार आगे बढ़ते रहेंगे.”

Prime Minister ने नौ प्रमुख क्षेत्रों; गरीब कल्याण, नारी शक्ति, राष्ट्र निर्माण, युवा शक्ति, स्वास्थ्य, राष्ट्र प्रथम, किसान कल्याण, मिडिल क्लास और विरासत और विकास; के माध्यम से Government की उपलब्धियों को रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 81 करोड़ से अधिक लोगों को हर महीने मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है. इसके अलावा 4 करोड़ से अधिक Prime Minister आवास, 10.5 करोड़ से ज्यादा उज्ज्वला गैस कनेक्शन और 12 करोड़ शौचालयों के निर्माण से करोड़ों परिवारों का जीवन आसान हुआ है.

नारी सशक्तीकरण को Government की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि 32 करोड़ से अधिक महिलाओं के जन-धन खाते खोले गए हैं. महिलाओं को सेना में स्थायी कमीशन का अवसर मिला है और 3 करोड़ से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं. वहीं, 91 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 10 करोड़ ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं.

राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में Government ने बुनियादी ढांचे के विकास को ऐतिहासिक बताया. देश के 26 शहरों में 1,100 किलोमीटर से अधिक का मेट्रो नेटवर्क विकसित किया गया है. वर्तमान में 164 वंदे India ट्रेनें संचालित हो रही हैं. अटल सेतु, सुदर्शन सेतु, चिनाब रेल ब्रिज, बोगीबील ब्रिज और पंबन समुद्री पुल जैसे बड़े परियोजनाओं का निर्माण भी इसी अवधि में हुआ. देश में हवाई अड्डों की संख्या 74 से बढ़कर 164 तक पहुंच गई है.

युवाओं के लिए लगभग दो करोड़ लोगों को कौशल प्रशिक्षण दिया गया है, जबकि मुद्रा योजना के तहत 40 लाख करोड़ रुपए से अधिक के ऋण वितरित किए गए हैं. देश में 2.2 लाख से अधिक स्टार्टअप और 10 हजार से अधिक अटल टिंकरिंग लैब नवाचार को नई दिशा दे रहे हैं.

स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान India योजना के तहत 60 करोड़ से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की गई है. 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को भी पांच लाख रुपये तक के मुफ्त उपचार का लाभ दिया जा रहा है. साथ ही 19 हजार से अधिक जन औषधि केंद्रों के माध्यम से सस्ती दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.

Prime Minister ने किसान कल्याण, राष्ट्रीय सुरक्षा, मध्यम वर्ग को कर राहत और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को भी Government की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल किया. उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल महालोक और केदारनाथ धाम के पुनर्विकास जैसे कार्य India की सांस्कृतिक विरासत और विकास के समन्वय का प्रतीक हैं.

एससीएच/एएस

Leave a Comment