Skip to content
Thursday, 29 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

स्वतंत्रता सेनानी कमलादेवी चट्टोपाध्याय की पुण्यतिथि पर नितिन गडकरी समेत की नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

स्वतंत्रता सेनानी कमलादेवी चट्टोपाध्याय की पुण्यतिथि पर नितिन गडकरी समेत की नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

New Delhi, 29 अक्टूबर . स्वतंत्रता सेनानी कमलादेवी चट्टोपाध्याय की पुण्यतिथि पर देशवासियों ने उन्हें याद किया है. इस अवसर पर Union Minister नितिन गडकरी समेत कई नेताओं ने Thursday को कमलादेवी चट्टोपाध्याय को श्रद्धांजलि दी.

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “महान स्वतंत्रता सेनानी पद्म विभूषण कमलादेवी चट्टोपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें अभिवादन.”

दिल्ली Government में मंत्री आशीष सूद ने ‘एक्स’ पर लिखा, “भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की महान सेनानी, पद्म विभूषण से सम्मानित कमलादेवी चट्टोपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. स्वतंत्रता आंदोलन में उनका अतुलनीय योगदान, महिला सशक्तिकरण के प्रति समर्पण व भारतीय हस्तशिल्प और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए उनके प्रयास सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे. राष्ट्र निर्माण में उनका अमूल्य योगदान अविस्मरणीय है.”

बिहार Government में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी कमलादेवी चट्टोपाध्याय को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “भारतीय समाज सुधारक, स्वतंत्रता सेनानी, रंगमंच कलाकार और गांधीवादी नेता, पद्मभूषण व रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित कमलादेवी चट्टोपाध्याय की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन.”

छत्तीसगढ़ के मंत्री रामविचार नेतम ने लिखा, “पद्म भूषण व पद्म विभूषण से सम्मानित समाज सुधारक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कमलादेवी चट्टोपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि.”

इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी ने भी कमलादेवी चट्टोपाध्याय को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया. पार्टी ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “India के स्वतंत्रता संग्राम, महिला सशक्तिकरण और पारंपरिक कलाओं के संरक्षण में उनके उल्लेखनीय योगदान पीढ़ियों को प्रेरित करते रहते हैं.”

बता दें कि स्वतंत्रता सेनानी कमलादेवी चट्टोपाध्याय India में विधायी सीट के लिए चुनाव लड़ने वाली प्रथम भारतीय महिला थीं. साथ ही, वे ब्रिटिश Government की ओर से गिरफ्तार प्रथम भारतीय महिला भी थीं.

उन्होंने मद्रास प्रांतीय चुनाव भी लड़ा और दांडी मार्च के दौरान महिलाओं को समान अवसर व मार्च में उन्हें प्रमुखता से शामिल करने के लिए गांधी जी को सहमत किया. इसके बाद, उन्होंने सेवादल से जुड़कर महिला कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया. 29 अक्टूबर 1988 को कमलादेवी चट्टोपाध्याय का निधन हुआ.

–

डीसीएच/

Share