Skip to content
Wednesday, 11 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

सोनिया गांधी की किताब पर एनडीए का तंज, कहा-‘कांग्रेस ने लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया, अब किताब से दे रहीं सफाई’

सोनिया गांधी की किताब पर एनडीए का तंज, कहा ‘कांग्रेस ने लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया, अब किताब से दे रहीं सफाई’

सोनिया गांधी की किताब पर एनडीए का तंज, कहा-‘कांग्रेस ने लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया, अब किताब से दे रहीं सफाई’

Patna, 11 नवंबर . कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुस्तक को लेकर बिहार में Political बयानबाजी तेज हो गई है. बिहार Government के मंत्री रामकृपाल यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी, जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन और जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

बिहार Government के मंत्री रामकृपाल यादव ने सोनिया गांधी की किताब को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी, उनके परिवार और कांग्रेस पार्टी ने देश को जो नुकसान पहुंचाया है, उसकी भरपाई संभव नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि अब किताब के माध्यम से कांग्रेस अपनी बात लोगों के सामने रखने और उन्हें अपनी विचारधारा समझाने की कोशिश कर रही है.

रामकृपाल यादव ने कहा कि कांग्रेस ने जिस तरह लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया गया है, उसके लिए उनका नाम इतिहास में दर्ज हो चुका है. उन्होंने सोनिया गांधी और कांग्रेस पार्टी से उनके Political कार्यकाल को लेकर सवाल भी उठाए.

पंजाब में आम आदमी पार्टी की Government के खिलाफ कांग्रेस के अभियान की घोषणा पर भी रामकृपाल यादव ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की न तो कोई स्पष्ट नीति है और न ही कोई सिद्धांत. उन्होंने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप लगाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही हैं. उन्होंने पंजाब की आप Government और कांग्रेस के पिछले कार्यकाल को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए.

सोनिया गांधी की पुस्तक में इंडी गठबंधन की बैठक और नीतीश कुमार के उल्लेख पर राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि गठबंधन नीतीश कुमार पर जताए गए भरोसे की नींव पर बना था. उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार ने बंगाल, दिल्ली, Lucknow और भुवनेश्वर सहित कई जगहों पर जाकर विपक्षी दलों को एकजुट करने का प्रयास किया था. उन्होंने गठबंधन की शुरुआती बैठक में कांग्रेस के कुछ नेताओं के व्यवहार और टिप्पणियों को अनुचित बताया था.

वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने Prime Minister Narendra Modi के ‘राष्ट्र प्रथम’ सिद्धांत और आरएसएस के मूल्यों पर सोनिया गांधी की टिप्पणी को हास्यास्पद बताया. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi और आरएसएस को सोनिया गांधी या कांग्रेस से किसी प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है.

इसके अलावा, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर भी सरावगी ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने ओवैसी पर धार्मिक कट्टरता और वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को योग्यता और जनसेवा के आधार पर आगे बढ़ने का समान अवसर देता है.

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब पर, जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि इस बहुचर्चित किताब से लोगों की उम्मीदें अब पूरी तरह खत्म होती दिख रही हैं. लोगों को उम्मीद थी कि सोनिया गांधी, जो इंदिरा गांधी की बहू हैं, राजीव गांधी की पत्नी हैं और कांग्रेस की सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं, जिन्होंने India में एक लंबा समय बिताया है, वे देश और दुनिया को कई ऐसी बातों से परिचित कराएंगी जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं.

–

एसएके/पीएम

Share