Skip to content
Thursday, 22 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

सपा नेता शिवपाल यादव ने भाजपा नेताओं को सच्चा सनातनी मानने से किया इनकार

सपा नेता शिवपाल यादव ने भाजपा नेताओं को सच्चा सनातनी मानने से किया इनकार

Kanpur, 22 अक्टूबर . यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सनातन का एजेंडा तेज होने लगा है. इसी बीच Samajwadi Party के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए उनके नेताओं को सच्चा सनातनी मानने से इनकार कर दिया.

शिवपाल यादव Thursday को Kanpur पहुंचे थे, जहां उन्होंने एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनाव किस्मत बदलने वाला चुनाव है, क्योंकि देश और प्रदेश में भाजपा की Government है.

उन्होंने भाजपा की इन Governmentों को झूठी Government बताया है. इस दौरान जब मीडिया ने उनसे पश्चिम बंगाल के Chief Minister सुवेंदु अधिकारी के सनातन पर दिए बयान पर जवाब मांगा तो उन्होंने कहा कि हमलोग सेक्युलर हैं. हमारा जो पीडीए संगठन है, उस पर हम लोग चल रहे हैं.

शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा के लोग असली सनातनी कैसे हो सकते हैं. भाजपा की Government तो सिर्फ भ्रष्टाचार ही कर रही है. राम मंदिर में चढ़ावा चोरी हो गया. अब बताइए कि जो खुद को सनातनी बताते हैं कि उनकी Government में अगर मंदिर में चढ़ावा चोरी हो जाए तो हम लोग कैसे सनातनी मान सकते हैं. हम लोग ईश्वर को मानने वाले लोग हैं.

यूपी Government में मंत्री संजय निषाद के बयान पर सपा नेता ने कहा कि आप सभी ने देखा है कि उन्होंने अपने पांच साल के कार्यकाल में क्या काम किया है? जनता ने भी उनका कामकाज देखा है. जहां तक दरवाजा खोलने की बात है तो मैं साफ कर दूं कि इस तरह के फैसले राष्ट्रीय नेतृत्व करते हैं.

यूपी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि यह तो सभी का अधिकार है, सभी दल के नेता रणनीति बनाने के लिए चुनाव से पहले आएंगे. वे भी अपने दल की बैठक करने के लिए आ रहे हैं, इसमें क्या गलत है.

यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बयान कि आजम खान को जेल भिजवाने वाले अखिलेश यादव हैं. इस पर शिवपाल यादव ने कहा कि राजभर कब क्या कहते हैं कि उनकी बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए, वे न जाने कब क्या बोल देंगे.

–

डीकेएम/डीकेपी

Share