Skip to content
Friday, 6 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
शिक्षा,राष्ट्रीय

वैपकोस भर्ती 2026: ऑफिस असिस्टेंट सहित 29 पदों के लिए तुरंत करें आवेदन, अंतिम तिथि नजदीक

वैपकोस भर्ती 2026: ऑफिस असिस्टेंट सहित 29 पदों के लिए तुरंत करें आवेदन, अंतिम तिथि नजदीक

New Delhi, 6 नवंबर . जल एवं विद्युत परामर्श सेवाएं (वैपकोस) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है. दरअसल, वैपकोस लिमिटेड ने India और विदेशों में विभिन्न पावर ट्रांसमिशन, वितरण और सौर परियोजनाओं से संबंधित कार्यों के लिए विशेषज्ञों को परियोजना-अवधि के आधार पर नियुक्त करने के लिए उम्मीदवारों से कुल 29 पदों के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं.

परियोजना के आधार पर वैपकोस लिमिटेड की ओर से जारी 29 रिक्तियों में भारतीय परियोजनाएं के 11 और विदेश स्थित परियोजनाएं (अफ्रीका क्षेत्र) के 18 पद शामिल हैं. भारतीय परियोजनाएं के 11 पदों में ट्रांसमिशन विशेषज्ञ का 1, सिविल विशेषज्ञ (ट्रांसमिशन और सबस्टेशन) का 1, प्रोक्योरमेंट और कॉन्ट्रैक्ट विशेषज्ञ का 1, वरिष्ठ पर्यावरण सुरक्षा विशेषज्ञ का 1, वरिष्ठ सामाजिक सुरक्षा विशेषज्ञ का 1, व्यावसायिक स्वास्थ्य और सुरक्षा अधिकारी का 1, पर्यावरण जांच अधिकारी के 3, प्रोजेक्ट अकाउंटेंट का 1 और ऑफिस असिस्टेंट का 1 पद शामिल हैं.

विदेश स्थित परियोजनाएं (अफ्रीका क्षेत्र) के 18 पदों में प्रोजेक्ट मैनेजर का 1, डिस्ट्रीब्यूशन सबस्टेशन इंजीनियर का 1, डिस्ट्रीब्यूशन लाइन इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) का 1, रिन्यूएबल एनर्जी इंजीनियर (बीईएसएस विशेषज्ञ) का 1, सोलर पावर प्लांट विशेषज्ञ का 1, सिविल इंजीनियर (सोलर पावर प्लांट) का 1, ट्रांसमिशन विशेषज्ञ का 1, प्रोजेक्ट मैनेजर का 1, सामाजिक और लैंगिक विशेषज्ञ का 1, डिस्ट्रीब्यूशन इंजीनियर का 1, जनरल साइट सुपरवाइजर का 1, रेजिडेंट प्रोजेक्ट मैनेजर का 1, डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम सुपरविजन कोऑर्डिनेटर (इलेक्ट्रिकल इंजीनियर) का 1, डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम सुपरविजन कोऑर्डिनेटर (सिविल इंजीनियर) का 1, स्वास्थ्य – सुरक्षा और पर्यावरण विशेषज्ञ का 1, सामाजिक विशेषज्ञ का 1 और डिस्ट्रीब्यूशन प्रोटेक्शन एवं कंट्रोल डिजाइन इंजीनियर के 2 पद शामिल हैं.

इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन (ईमेल) माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 23 अक्टूबर से जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि पहले 7 नवंबर तक तय की गई थी, जिसे आगे बढ़ाकर अब 15 नवंबर तक कर दिया गया है. ऐसे में जिन पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों ने इन पदों पर नियुक्त होने के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे तय समय सीमा में अपना सीवी अधिसूचना में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेज दें.

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद से संबंधित विषय के अनुसार ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थियों के पास प्रासंगिक क्षेत्र में पोस्ट के अनुसार निर्धारित 2 से 15 वर्षों का अनुभव होना भी जरूरी है.

आवेदकों की अधिकतम आयु 67 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी. वहीं, अभ्यर्थियों को भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए वैपकोस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पदों के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है.

–

डीके/एबीएम

Share