Skip to content
Sunday, 15 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

वियतनाम में ट्रेनिंग के दौरान हादसा, 6 सैनिकों की मौत

वियतनाम में ट्रेनिंग के दौरान हादसा, 6 सैनिकों की मौत

हनोई, 14 नवंबर . वियतनाम में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान दर्दनाक हादसा पेश आया. बख्तरबंद वाहन के डूबने से 6 सैनिकों की मौत हो गई. घटना Thursday की है जिसकी आधिकारिक जानकारी Saturday को रक्षा मंत्रालय ने दी.

वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने Saturday को बयान जारी कर बताया कि Thursday को वियतनाम के उत्तरी बाक निन शहर में टीबी1 नेशनल शूटिंग रेंज में प्रशिक्षण के दौरान एक बीएमपी-1 बख्तरबंद वाहन (टैंक) डूब गया. इस हादसे में छह सैनिकों की मौत हो गई. ये सभी 12वीं कोर, 308वीं डिवीजन की102वीं रेजिमेंट के थे.

सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने मंत्रालय के हवाले से बताया कि, बिएन सोन कम्यून में सुबह करीब 8:25 बजे वाहन में कुछ खराबी आ गई थी और वह डूब गया. मारे गए सैनिक नौवीं बटालियन, कंपनी 10, प्लाटून 5 और स्क्वाड 4 से थे. इनमें से दो कॉर्पोरल (नायक) और चार सार्जेंट (हवलदार) पद पर थे.

वियतनाम के Prime Minister ले मिन्ह हंग ने Friday को उनकी मौत पर दुख जताते हुए मारे गए सैनिकों को सम्मानित करने का फैसला लिया. पीएम ने एक आदेश पर हस्ताक्षर कर मृतकों को “फादरलैंड्स रिकग्निशन” (मातृभूमि की ओर से सम्मान) प्रमाण पत्र दिए जाने का ऐलान किया.

ये पहली बार नहीं है कि वियतनाम में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान कोई हादसा हुआ है. दिसंबर 2024 में डोंग नाई स्थित 7वें सैन्य क्षेत्र की एक फायरिंग रेंज में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान अचानक ही विस्फोट हुआ था. जिसमें 12 वियतनामी सैनिकों की मौत हो गई थी. यह हादसा एक गंभीर तूफान के दौरान बिजली गिरने से बारूद ले जा रहे दल के इलेक्ट्रिक डेटोनेटर के सक्रिय होने के कारण हुआ था.

ऐसा ही कुछ जुलाई 2014 में हुआ था. राजधानी हनोई के पास एक रूटीन सैन्य अभ्यास के दौरान एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, उस दुर्घटना में 16 लोगों की जान चली गई थी.

–

केआर/

Share