Skip to content
Friday, 16 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

लखनऊ में बाढ़ प्रभावित इलाकों का मंत्री सुरेश खन्ना और मेयर ने किया निरीक्षण, राहत कार्य तेज करने के निर्देश

Lucknow में बाढ़ प्रभावित इलाकों का मंत्री सुरेश खन्ना और मेयर ने किया निरीक्षण, राहत कार्य तेज करने के निर्देश

Lucknow, 16 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में गोमती नदी के किनारे बसे बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों का जायजा लेने के लिए Friday को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना और Lucknow की मेयर सुषमा खर्कवाल ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया. दोनों नेताओं ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने और राहत शिविरों में सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए.

निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने से बात करते हुए कहा कि यह अत्यधिक बारिश के कारण उत्पन्न हुई एक प्राकृतिक आपदा है, जिसकी वजह से गोमती किनारे के निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बनी है. Government ने इस पूरे मामले का गंभीरता से संज्ञान लिया है और पीड़ितों को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है.

मंत्री खन्ना ने नगर निगम की टीम के काम की सराहना करते हुए कहा, “हमारी मेयर, नगर आयुक्त और उनकी पूरी टीम पिछले कई दिनों से लगातार यहां तैनात हैं. वे दिन-रात बाढ़ के असर को कम करने और लोगों के सामने आ रही चुनौतियों को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं.”

उन्होंने राहत कार्यों में सहयोग कर रही स्वयंसेवी संस्थाओं और सीएसआर के जरिए मदद करने वाली कंपनियों और लोगों का विशेष रूप से धन्यवाद किया.

उन्होंने यह भी बताया कि Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने खुद इस इलाके का हवाई सर्वेक्षण किया है और उन्होंने भरोसा दिलाया है कि Government इस संकट की घड़ी में प्रभावित सभी लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है. Government का लक्ष्य है कि किसी भी प्रभावित व्यक्ति को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

वहीं, मेयर सुषमा खर्कवाल ने बताया कि नगर निगम लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय है. उन्होंने कहा, “हम लगातार इस इलाके का दौरा कर रहे हैं और नगर निगम की पूरी टीम यहां मौजूद है. लगभग 20 दिन से हमारे करीब 1,000 कर्मचारी जमीन पर काम कर रहे हैं.”

मेयर ने कहा कि बाढ़ के बाद बीमारियों के फैलने का खतरा सबसे बड़ा होता है, इसलिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. दवाओं का छिड़काव, कचरा निस्तारण और पेयजल की व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है.

उन्होंने कहा कि प्रभावित इलाकों में संपर्क नंबर जारी किए गए हैं और जब भी कोई जरूरतमंद व्यक्ति किसी भी सहायता के लिए कॉल करता है, तो उसे तुरंत राहत सामग्री और जरूरी चीजें उपलब्ध कराई जा रही हैं. प्रशासन राहत शिविरों में भोजन, पानी और चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित कर रहा है.

–

पीआईएम/एबीएम

Share