रेलवे में भर्ती का सुनहरा मौका: स्टेशन मास्टर के 1250 पदों पर निकली वैकेंसी, 27 अक्टूबर को खुलेगा आवेदन पोर्टल

New Delhi, 21 अक्टूबर . भारतीय रेलवे के लिए नौकरी करना हजारों-लाखों युवाओं का सपना होता है, जिसके लिए वे तैयारी करने के साथ-साथ रिक्तियों के जारी होने के इंतजार में रहते हैं. अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है.
दरअसल, India Government के रेल मंत्रालय के तहत रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने देश भर में पूर्णकालिक आधार पर स्टेशन मास्टर के कुल 1,250 पदों पर पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके बंपर रिक्तियों की घोषणा की है.
आरआरबी की ओर से स्टेशन मास्टर पोस्ट के लिए जारी 1,250 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 27 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर तक तय की गई है. ऐसे में जो उम्मीदवार संबंधित पद पर नियुक्त होने की इच्छा रखते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं. हालांकि, ऑनलाइन आवेदन पत्र भरते समय कैंडिडेट्स का आधार सत्यापन आवश्यक है.
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में कम से कम ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. वहीं, कैंडिडेट्स की आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी.
योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा ( ), दस्तावेज सत्यापन, चिकित्सा मानक, आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 7वां सीपीसी (केंद्रीय वेतन आयोग) के तहत लेवल-6 होगी.
कैंडिडेट्स ध्यान दें कि स्टेशन मास्टर पोस्ट के लिए योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, सैलरी आदि जानकारी का विस्तृत नोटिफिकेशन आरआरबी द्वारा जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले जारी किया जाएगा. हालांकि, इसके लिए अभ्यर्थियों को समय-दर-समय ऑफिशियल पोर्टल को चेक करते रहने की सलाह दी जाती है.
–
डीके/पीएम


