Skip to content
Monday, 26 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

रणजी ट्रॉफी : हरियाणा के खिलाफ भी शार्दुल ठाकुर के बिना खेलेगी मुंबई टीम

रणजी ट्रॉफी : Haryana के खिलाफ भी शार्दुल ठाकुर के बिना खेलेगी Mumbai  टीम

New Delhi, 25 अक्टूबर . Mumbai की रणजी टीम को अपने अनुभवी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की सेवाएं Haryana के खिलाफ होने वाले मैच में नहीं मिल पाएंगी. उंगली की चोट से उबर रहे ठाकुर Monday से बीकेसी कॉम्प्लेक्स में शुरू होने वाले एलीट राउंड 3 के मुकाबले में Haryana के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे.

सीजन के पहले राउंड से ठीक पहले ट्रेनिंग सेशन के दौरान चोटिल होने के बाद से ही ठाकुर मैदान से बाहर हैं. Mumbai टीम के साथ ट्रेनिंग में लौटने के बावजूद, वह अभी तक पूरी तरह से मैच खेलने के लिए फिट नहीं हो पाए हैं. शुरुआत में उम्मीद थी कि वह कम से कम पहले दो राउंड से बाहर रहेंगे और माना जा रहा था कि वह Haryana के खिलाफ होने वाले मैच के लिए उपलब्ध हो जाएंगे.

‘क्रिकइन्फो’ के अनुसार, Mumbai ने उनकी वापसी में जल्दबाजी न करने का फैसला किया है. टीम उसी स्क्वॉड के साथ उतरेगी, जिसने अपने पिछले मैच में बिलासपुर में Himachal Pradesh के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी. 34 वर्षीय ठाकुर आखिरी बार अगस्त के आखिर में वेस्ट जोन की ओर से नॉर्थ जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में खेले थे. उस मैच में उन्होंने 14 ओवर में एक विकेट लिया था और अपनी इकलौती पारी में 10 रन बनाए थे, जिसमें वेस्ट जोन को 54 रनों से हार का सामना करना पड़ा था.

प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की कोशिशों के बीच, ठाकुर न्यूजीलैंड के खिलाफ India की चल रही टी20 इंटरनेशनल सीरीज में कमेंट्री करते हुए भी नजर आएंगे. Mumbai ने अपने रणजी ट्रॉफी अभियान की शानदार शुरुआत की है. उन्होंने लगातार दो मैचों में पारी से जीत हासिल करके 14 अंक जुटाए हैं और एलीट ग्रुप डी में टॉप पर पहुंच गए हैं. उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में चंडीगढ़ के खिलाफ एक पारी और 155 रनों से जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी, और इसके बाद बिलासपुर में Himachal Pradesh को एक पारी और 97 रनों से हराया था.

कई खिलाड़ियों के उपलब्ध न होने के कारण Mumbai अपनी टीम के संसाधनों का बहुत सावधानी से इस्तेमाल कर रही है. उप-कप्तान आयुष म्हात्रे हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं, जबकि ओपनर यशस्वी जायसवाल India ए सीरीज में खेलने के बाद आगामी टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड में हैं. इस बीच, Haryana भी अपने शुरुआती दो मैच जीतकर इस मुकाबले में उतर रहा है, जिससे ग्रुप की शीर्ष दो टीमों के बीच भिड़ंत तय हो गई है.

–

एसएम/एबीएम

Share