Skip to content
Saturday, 24 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

यूपी में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बूथों का किया निरीक्षण

यूपी में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बूथों का किया निरीक्षण

Lucknow, 24 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची से छूटे पात्र नागरिकों और पहली बार मतदान के योग्य युवाओं के नाम जोड़ने के लिए Saturday को प्रदेशव्यापी विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान सभी मतदेय स्थलों पर पात्र नागरिकों से फॉर्म-6 भरवाए गए. मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने Lucknow के विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को पात्र नागरिकों के आवेदन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची में महिलाओं, युवाओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम शामिल करना है, ताकि कोई भी योग्य नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे. अभियान के तहत प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर मतदाता पंजीकरण की व्यवस्था की गई. रिणवा ने विधानसभा क्षेत्र 173-Lucknow पूर्व के मॉडर्न एकेडमी, विरामखंड और सेंट जॉन वास्को, विवेकखंड, गोमती नगर स्थित मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया. इसके अलावा उन्होंने विधानसभा क्षेत्र 169-बख्शी का तालाब के अंतर्गत गोमतीनगर विस्तार स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के मतदेय स्थल का भी दौरा किया.

उन्होंने बूथों पर मौजूद बीएलओ और आवेदन करने पहुंचे नागरिकों से संवाद किया तथा पंजीकरण संबंधी कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लिया. अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि बीएलओ निर्धारित समय पर बूथों पर उपस्थित रहें और उनके पास मतदाता सूची, पूरक सूची तथा पर्याप्त संख्या में फॉर्म-6 उपलब्ध हों. जिन पात्र नागरिकों के नाम किसी कारण से मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं, उनके आवेदन भरवाने पर विशेष जोर दिया गया.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अभियान की निगरानी के लिए जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने भी विभिन्न जिलों में बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि विशेष अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है. लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करना जरूरी है. उन्होंने इस कार्य में मान्यता प्राप्त Political दलों की ओर से नियुक्त बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) और सामाजिक संगठनों से भी सहयोग की अपील की.

रिणवा ने प्रदेश के नागरिकों से अपने और परिवार के सदस्यों के नाम संबंधित बूथ की मतदाता सूची में जांचने की अपील की. उन्होंने कहा कि यदि किसी पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल नहीं है तो वह फॉर्म-6 भरकर संबंधित बीएलओ के पास जमा कर सकता है. फॉर्म-6 के साथ नवीनतम पासपोर्ट आकार की रंगीन तस्वीर और जन्म एवं निवास से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियां जमा करनी होंगी. परिवार के किसी सदस्य के मतदाता फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) की संख्या, यदि उपलब्ध हो, तो भी दी जा सकती है. इसके अलावा पात्र नागरिक निर्वाचन आयोग के पोर्टल वोटर्सडॉटईसीआईडॉटगॉवडॉटइन या ईसीआईनेट मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं.

–

विकेटी/डीकेपी

Share