Skip to content
Saturday, 31 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

यूपी : बुजुर्ग महिलाओं से लूट करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

यूपी : बुजुर्ग महिलाओं से लूट करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

कौशांबी, 31 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में बुजुर्ग महिलाओं से लूट के आरोप में दो आरोपितों को Police ने Saturday तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. कौशांबी थाना Police और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई के दौरान हुई मुठभेड़ में दोनों आरोपितों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें दबोच लिया गया.

जानकारी के अनुसार घायल आरोपितों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. Police ने उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस, लूटी गई सोने की दो नोज पिन और बिना नंबर प्लेट वाली एक बाइक बरामद की है.

डीएसपी अरुण कुमार शुक्ला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान फतेहपुर जिले के खखरेरू क्षेत्र निवासी मोहम्मद फारुक और नईम अख्तर के रूप में हुई है. दोनों आरोपित कौशांबी क्षेत्र के मेडरहा और भैरवां गांव में बुजुर्ग महिलाओं को अपना निशाना बनाते थे. आरोपित महिलाओं के पास पहुंचकर उनकी नाक से सोने की नोज पिन लेते थे और मौके से फरार हो जाते थे. इन घटनाओं के बाद से ही Police दोनों की तलाश में जुटी थी.

Saturday भोर में कौशांबी थाना Police और एसओजी की संयुक्त टीम को आरोपितों के बारे में सूचना मिली. इसके बाद Police टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया. Police के मुताबिक, खुद को घिरता देख आरोपितों ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में Police ने भी गोली चलाई. इस दौरान दोनों आरोपितों के पैर में गोली लग गई. इसके बाद Police ने उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया.

Police ने घायल आरोपितों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया. तलाशी के दौरान उनके पास से दो अवैध तमंचे, कारतूस, लूटी गई सोने की दो नोज पिन और बिना नंबर प्लेट वाली एक बाइक बरामद हुई. Police बरामद सामान को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपितों के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. Police उनके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जानकारी जुटा रही है. साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दोनों ने कौशांबी और आसपास के जिलों में इस तरह की अन्य कितनी वारदातों को अंजाम दिया है.

Police अब आरोपितों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क और लूट की अन्य घटनाओं में संलिप्तता का पता लगा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

–

एसएके/एएस

Share