Skip to content
Thursday, 29 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
पर्यावरण,राष्ट्रीय

मौसम विभाग ने पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने पूर्वी Madhya Pradesh में भारी बारिश के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Bhopal , 29 अक्टूबर . India मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव के चलते Thursday को पूर्वी Madhya Pradesh के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है.

मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि कई अन्य जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है.

Bhopal स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बालाघाट, मंडला, कान्हा, डिंडोरी, शहडोल, बाणसागर बांध, अनूपपुर, अमरकंटक, सीधी और सिंगरौली में बिजली कड़कने के साथ मध्यम दर्जे की आंधी-तूफान और बारिश होने की संभावना है.

सिवनी, जबलपुर, भेड़ाघाट, कटनी, उमरिया, बांधवगढ़, सतना, चित्रकूट, मैहर, रीवा, मऊगंज, पन्ना, टीकमगढ़, छतरपुर, खजुराहो, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश और आंधी-तूफान की उम्मीद है.

मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में 5-15 मिमी प्रति घंटे की दर से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है, साथ ही बादलों से जमीन पर बिजली गिरने की 30-60 प्रतिशत संभावना भी है. अन्य क्षेत्रों में 5 मिमी प्रति घंटे से कम बारिश और बिजली गिरने की संभावना अपेक्षाकृत कम है.

मानसून की वापसी के बाद भी राज्य में बारिश का दौर जारी है. Thursday को पूर्वी क्षेत्र में मौसम के और खराब होने की आशंका है. रीवा, सतना, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश हो सकती है; कुछ जगहों पर चार इंच या इससे अधिक बारिश होने की संभावना है.

Bhopal , ग्वालियर, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, शाजापुर, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड और श्योपुर जैसे शहरों में बादल छाए रह सकते हैं. साथ ही हल्की बारिश, तेज हवाएं और आंधी-तूफान देखने को मिल सकते हैं.

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे निचले इलाकों में जाने से बचें, आंधी-तूफान के दौरान पेड़ों के नीचे शरण न लें और गीली सड़कों पर यात्रा करते समय सावधानी बरतें. 3 अक्टूबर को Madhya Pradesh से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई हो गई, लेकिन इसके बावजूद पूरे महीने बारिश का दौर जारी रहा. ऐसा सामान्य मानसून पैटर्न से अलग मौसम प्रणालियों के कारण हुआ, जिसमें बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात का प्रभाव भी शामिल है.

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले एक दशक के आंकड़े बताते हैं कि अक्टूबर के महीने में बारिश, गर्मी और ठंड, तीनों का मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है.

इस महीने कहीं तेज धूप और साफ आसमान रहा, तो कई जिलों में रात के तापमान में गिरावट के साथ-साथ बारिश भी दर्ज की गई. दक्षिण-पश्चिम मानसून लगभग 100 दिनों तक सक्रिय रहा, और इसकी विदाई के बाद भी स्थानीय मौसम प्रणालियों की वजह से बारिश का सिलसिला जारी है.

–

डीकेएम/पीएम

Share