
Mumbai , 23 मई . Maharashtra Government ने गो-तस्करी और अवैध पशु गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के लिए मकोका (Maharashtra संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम) लगाने की बात कही है. इस फैसले का कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने स्वागत किया है. उनका कहना है कि एक सच्चा देशभक्त ही ऐसा फैसला ले सकता है और Chief Minister देवेंद्र फडणवीस हमेशा से ही देशहित में काम करते आ रहे हैं.
Saturday को से बातचीत के दौरान मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि यह फैसला सिर्फ वही ले सकता है जो देशभक्त हो. उनका कहना है कि Chief Minister देवेंद्र फडणवीस शुरू से ही राष्ट्रहित और देशभक्ति की सोच के साथ काम करते आए हैं. उन्होंने कहा कि इस कदम से गो-भक्तों और देशभक्त नागरिकों में संतोष और खुशी का माहौल है.
मंत्री ने कहा कि Government का उद्देश्य सिर्फ गो-तस्करों पर कार्रवाई करना ही नहीं है, बल्कि उन लोगों तक पहुंचना भी है जो इस पूरे नेटवर्क के पीछे काम करते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे नेटवर्क में कई तरह के अवैध तत्व भी शामिल हो सकते हैं और उन सभी पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.
उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों को सख्त सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह के अपराध करने की हिम्मत न कर सके. उनके मुताबिक Government कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पूरी तरह गंभीर है और किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा.
इस बीच पालघर जिले में भी राज्य के मंत्री योगेश रामदास कदम ने कहा कि अगर Maharashtra में कोई व्यक्ति गो-हत्या या उससे जुड़ी अवैध गतिविधियों में लगातार शामिल पाया जाता है, तो उसके खिलाफ मकोका के तहत कार्रवाई की जाएगी.
उन्होंने साफ कहा कि इस मामले में किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी और कानून के तहत सख्त कदम उठाए जाएंगे. Government का मानना है कि इस तरह की गतिविधियां न सिर्फ कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी गंभीर मुद्दा हैं.
–
पीआईएम/डीकेपी