Skip to content
Sunday, 1 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

महाराष्ट्र : अकोला के मुर्तिजापुर में 5 निर्दलीय पार्षद शिवसेना में शामिल

Maharashtra : अकोला के मुर्तिजापुर में 5 निर्दलीय पार्षद शिवसेना में शामिल

Mumbai , 1 नवंबर . Maharashtra के अकोला जिले में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में बड़ी एंट्री हुई है. मुर्तिजापुर म्युनिसिपल काउंसिल के पांच निर्दलीय पार्षद अपने समर्थकों के साथ शिवसेना में शामिल हो गए हैं. यह जॉइनिंग डिप्टी चीफ मिनिस्टर और शिवसेना के मुख्य नेता एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में हुई है.

शिवसेना में शामिल होने वाले पार्षदों में संदीप दौलतराव सरनाईक, सरिता काले पाटिल, पूनम रवि मोदक, ममता कैलाश महाजन और शुभांगी संदीप सरनाईक शामिल हैं.

बताया गया है कि इन सभी पांच पार्षदों ने अक्टूबर की शुरुआत में अकोला में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के करीबी एडवोकेट नीलेश देशमुख से मुलाकात की थी. उनसे बातचीत के बाद उन्होंने शिवसेना में शामिल होने का फैसला किया.

इस बीच अकोला से शिवा मोहोड़ भी शिवसेना में शामिल हो गए हैं. मोहोड़ नेशनलिस्ट यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष, महानंद के डायरेक्टर, अकोला जिला मिल्क एसोसिएशन के डायरेक्टर, शिव संग्राम के जिला अध्यक्ष और अकोला म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के पूर्व चेयरमैन रह चुके हैं. डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने इन सभी का पार्टी में स्वागत किया और शिव बंधन बांधा. मुर्तिजापुर से पांच निर्दलीय पार्षदों के आने से म्युनिसिपैलिटी में पार्टी की ताकत बढ़ गई है.

बता दें कि मुर्तिजापुर Maharashtra राज्य के अकोला जिले में स्थित एक प्रमुख नगर, नगर पालिका क्षेत्र और तालुका मुख्यालय है. यह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 6 पर अकोला से लगभग 45 किमी और अमरावती से 60 किमी की दूरी पर स्थित है. स्थानीय मान्यताओं और पुराने Governmentी गजेटियर के अनुसार, इस शहर का नाम कुछ सदियों पहले के एक नायाब मुर्तिजा अली के नाम पर रखा गया था.

मुर्तिजापुर को महान समाज सुधारक संत गाडगे बाबा और संत पुंडलिक महाराज की पावन कर्मभूमि के रूप में भी जाना जाता है. यह क्षेत्र विदर्भ के प्रमुख कपास उत्पादक बेल्ट में आता है. यहां कपास का बड़ा व्यापार होता है और यहां के औद्योगिक क्षेत्र (एमआईडीसी) में कई ऑयल मिल (तेल मिलें) सक्रिय हैं.

–

वीकेयू/पीएम

Share