Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

ममता तृणमूल कांग्रेस में अंदरूनी कलह चरम पर, एक-दूसरे के खिलाफ खड़े हैं नेता : समिक भट्टाचार्य

ममता तृणमूल कांग्रेस में अंदरूनी कलह चरम पर, एक दूसरे के खिलाफ खड़े हैं नेता : समिक भट्टाचार्य

ममता तृणमूल कांग्रेस में अंदरूनी कलह चरम पर, एक-दूसरे के खिलाफ खड़े हैं नेता : समिक भट्टाचार्य

कोलकाता, 19 नवंबर . पश्चिम बंगाल में विभिन्न Political और शैक्षणिक मुद्दों को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने चोरबगान भगदड़ मामले में कोलकाता मेडिकल कॉलेज के आठ इंटर्न को शो-कॉज नोटिस जारी किए जाने, कॉलेज स्ट्रीट पर एबीवीपी और एसएफआई के बीच हुई झड़प तथा ममता तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी के बयान पर प्रतिक्रिया दी.

चोरबगान भगदड़ को लेकर दिए गए बयानों के संबंध में कोलकाता मेडिकल कॉलेज के आठ इंटर्न को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने पर सामिक भट्टाचार्य ने कहा कि उन्हें इस मामले की पूरी जानकारी नहीं है. यदि किसी मेडिकल कॉलेज के अंदर ऐसी घटना हुई है, तो प्रशासन को इस पर कड़ी निगरानी रखनी चाहिए. Government को जो भी आवश्यक कदम उठाने होंगे, वह उठाएगी. उन्होंने कहा कि इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री और Police ही विस्तृत जानकारी दे सकते हैं.

वहीं, कोलकाता के कॉलेज स्ट्रीट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि इस मामले में एबीवीपी और एसएफआई से ही सवाल पूछे जाने चाहिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि एबीवीपी भारतीय जनता पार्टी का छात्र संगठन नहीं है बल्कि एक स्वतंत्र छात्र संगठन है. उन्होंने कहा कि जिस तरह एसएफआई का संबंध सीपीआई (एम) से है, उसी तरह एबीवीपी को भाजपा का छात्र संगठन नहीं कहा जा सकता. इसलिए इस मामले पर टिप्पणी करना उनके लिए उचित नहीं होगा.

इसके अलावा, ममता तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी के बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर सामिक भट्टाचार्य ने इसे उनकी पार्टी का आंतरिक मामला बताया. उन्होंने ममता तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आपस में ही लड़ रहे हैं. पार्टी के लोग ही एक-दूसरे की जान ले रहे हैं और एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं. पूरे पश्चिम बंगाल में इसी तरह के हालात बने हुए हैं.

समिक भट्टाचार्य ने कहा कि ममता तृणमूल कांग्रेस शुरू से ही एक Political पार्टी के रूप में स्थापित नहीं हुई थी. ऐसे में आज पार्टी के भीतर जो संघर्ष और विवाद देखने को मिल रहे हैं, वे अप्रत्याशित नहीं हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में आंतरिक अनुशासन और एकजुटता की कमी के कारण ऐसी परिस्थितियां पैदा हो रही हैं.

–

एसएके/पीएम

Share