Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

मदीना के उप-गवर्नर से मिले भारत के महावाणिज्यदूत फहद सूरी, भारत-सऊदी संबंधों को मजबूत करने पर हुई चर्चा

मदीना के उप गवर्नर से मिले भारत के महावाणिज्यदूत फहद सूरी, भारत सऊदी संबंधों को मजबूत करने पर हुई चर्चा

मदीना के उप-गवर्नर से मिले India के महावाणिज्यदूत फहद सूरी, भारत-सऊदी संबंधों को मजबूत करने पर हुई चर्चा

जेद्दा, 19 अक्टूबर . सऊदी अरब में मौजूदा सुरक्षा परिस्थितियों के बीच जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के महावाणिज्यदूत फहद सूरी ने मदीना क्षेत्र के उप-गवर्नर प्रिंस सऊद बिन नहर बिन सऊद बिन अब्दुलअजीज अल सऊद से मुलाकात की.

सऊदी अरब में भारतीय मिशन ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि दोनों पक्षों के बीच भारत-सऊदी अरब संबंधों को और सशक्त बनाने, भारतीय समुदाय से जुड़े मुद्दों तथा आपसी हितों के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई.

यह बैठक ऐसे समय में हुई है, जब India ने हाल ही में सऊदी अरब में रह रहे अपने नागरिकों को मौजूदा हालात को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह जारी की थी.

भारतीय दूतावास ने भारतीय समुदाय से अपील की थी कि वे सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, किसी भी आपात स्थिति में निकटतम सुरक्षित स्थान पर जाएं और चल रही घटनाओं से संबंधित तस्वीरें, वीडियो या अन्य संवेदनशील जानकारी रिकॉर्ड करने अथवा साझा करने से बचें.

दूतावास ने यह भी कहा था कि उसके अधिकारी उन अस्पतालों का लगातार दौरा कर रहे हैं, जहां भारतीय नागरिकों का इलाज चल रहा है. साथ ही प्रभावित परिवारों के साथ संपर्क बनाए रखते हुए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.

इसके अलावा दूतावास ने यात्रियों को सऊदी अरब के कुछ हवाई अड्डों पर जारी परिचालन संबंधी व्यवधानों और उड़ानों में संभावित बदलावों को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी थी.

India ने हालिया हमलों में सऊदी अरब के नागरिक ढांचे को निशाना बनाए जाने की निंदा भी की थी और अपनी संप्रभुता तथा सुरक्षा की रक्षा के प्रयासों में सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त की थी.

India और सऊदी अरब के बीच हुई यह ताजा उच्चस्तरीय बातचीत ऐसे समय में महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जब दोनों देश रणनीतिक, आर्थिक और प्रवासी भारतीयों से जुड़े मुद्दों पर सहयोग को और गहरा करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहे हैं.

–

एएमटी/वीसी

Share