भारत और फ्रांस के लिए मिलकर आगे बढ़ने का शानदार मौका है एफटीए: फ्रांसीसी मंत्री हद्दाद

New Delhi, 5 अक्टूबर . फ्रांस के मंत्री बेंजामिन हद्दाद ने एफटीए को New Delhi और पेरिस दोनों के लिए वर्तमान परिदृश्य में काफी अहम बताया है. फ्रांस के यूरोप मामलों के मंत्री हद्दाद तीन दिवसीय दौरे पर India आए हैं. Monday को उन्होंने म्यूनिख लीडर्स मीटिंग में हिस्सा लिया. बाद में से बातचीत में फ्रांस और India के रिश्तों को लेकर अपनी राय जाहिर की. उन्होंने माना कि 30 साल के रणनीतिक साझेदारों के बीच होने वाला मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) रिश्तों को और समृद्ध करेगा.

उन्होंने फ्रांस की ‘दिलचस्पी’ का जिक्र करते हुए कहा, “फ्रांस और India लगभग 30 सालों से रणनीतिक साझेदार रहे हैं, और Prime Minister मोदी और President मैक्रों के बीच भरोसे और दोस्ती का रिश्ता है. और मुझे साफ तौर पर लगता है कि ऐसी दुनिया में जहां अमेरिका का दबाव है, चीन से व्यापार का प्रेशर है, और बहुत सारी भू-Political उथल-पुथल और तेजी से तकनीक बदल रही हो, वहां फ्रांस और India के बीच, और साथ ही ईयू और India के बीच सहयोग बढ़ाने और रिश्ते को और मजबूत करने में हमारी गहरी दिलचस्पी है.”

हद्दाद एफटीए को लेकर काफी पॉजिटिव हैं. उन्होंने इस समझौते को लेकर कहा, “मुझे लगता है कि बदलते वैश्विक समीकरणों के बीच एफटीए हमारी दोनों अर्थव्यवस्थाओं के लिए जोखिम कम करने, दोनों की रणनीतिक स्वायत्तता में निवेश करने और एआई, एयरोस्पेस, स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों पर ध्यान देने का एक शानदार मौका मुहैया कराएगा. ये सभी ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें हम अपने इनोवेशन इकोसिस्टम को एक साथ लाने, मजबूत सप्लाई चेन बनाने और साथ ही अंतरराष्ट्रीय मामलों में एक अलग तरह की आवाज को बढ़ावा देने में रुचि रखते हैं. एक ऐसी आवाज जो सहयोग, नियमों और बहुपक्षवाद की हो.”

फ्रांस के यूरोप मामलों के मंत्री बेंजामिन हद्दाद 4 से 6 अक्टूबर तक India दौरे पर हैं. हद्दाद Tuesday को फ्रांस-India 1.5 ट्रैक डायलॉग में भी शामिल होंगे. इसके अलावा वह रायसीना फोरम फॉर द फ्यूचर ऑफ डिप्लोमेसी को भी संबोधित करेंगे.

–

केआर/

Leave a Comment