भारत-उज्बेकिस्तान के बीच 11 समझौते, 5 बड़ी योजनाओं का ऐलान, व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदले संबंध

ताशकंद, 30 अगस्त . ताशकंद में Prime Minister Narendra Modi की मौजूदगी के बीच उज्बेकिस्तान और India के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं. पीएम मोदी के दो दिवसीय दौरे पर India और उज्बेकिस्तान के बीच 11 ज्ञापन समझौते और 5 योजनाओं का ऐलान हुआ है.

विदेश मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, India Government और उज्बेकिस्तान की Government के बीच वर्ष 2026-30 के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम के आदान-प्रदान पर मुहर लगी.

उज्बेकिस्तान के टर्मेज में स्थित फयाज टेपा और कारा टेपा के प्राचीन बौद्ध स्थलों के संरक्षण और जीर्णोद्धार के लिए India के विदेश मंत्रालय और उज्बेकिस्तान की सांस्कृतिक विरासत एजेंसी के बीच समझौता.

India के संस्कृति मंत्रालय और राष्ट्रीय अभिलेखागार एवं उज्बेकिस्तान के न्याय मंत्रालय के तहत एजेंसी उजआर्काइव के बीच अभिलेखीय कार्य के क्षेत्र में सहयोग को लेकर समझौता ज्ञापन एक्सचेंज हुआ.

आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा की अन्य प्रणालियों के क्षेत्र में सहयोग पर India Government और उज्बेकिस्तान की Government के बीच समझौता ज्ञापन फाइनल हुआ.

भूविज्ञान और खनिज संसाधनों के क्षेत्र में सहयोग पर India के खान मंत्रालय और उज्बेकिस्तान के खनन उद्योग और भूविज्ञान मंत्रालय के बीच समझौता ज्ञापन तय हुआ.

पर्यटन के क्षेत्र में 2026-28 के लिए India के पर्यटन मंत्रालय और उज्बेकिस्तान की पर्यटन समिति के बीच सहयोग पर साझेदारी कार्यक्रम पर बात बनी.

India के विदेश मंत्रालय के सुषमा स्वराज विदेश सेवा संस्थान और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्रालय के विश्व अर्थव्यवस्था और कूटनीति विश्वविद्यालय में डिप्लोमैटिक अकादमी के बीच समझौता ज्ञापन हुआ.

आर्थिक और वित्तीय संवाद के लिए India के वित्त मंत्रालय और उज्बेकिस्तान के अर्थव्यवस्था और वित्त मंत्रालय के बीच समझौता ज्ञापन हुआ.

पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सहयोग पर India के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और उज्बेकिस्तान की पारिस्थितिकी और जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय समिति के बीच समझौता हुआ.

उच्च शिक्षा और वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग पर India Government और उज्बेकिस्तान की Government के बीच समझौता ज्ञापन हुआ.

साझेदारी संबंधों की स्थापना के लिए India के Gujarat राज्य और उज्बेकिस्तान के समरकंद क्षेत्र के बीच सहयोग समझौता पर मुहर लगी.

इसके अलावा भारत-उज्बेकिस्तान रणनीतिक साझेदारी को एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने का ऐलान हुआ.

अरल सागर क्षेत्र में वनरोपण के लिए 1 मिलियन अमरीकी डॉलर के अनुदान की घोषणा हुई.

लाल बहादुर शास्त्री हिंदी भाषा छात्रवृत्ति (100 छात्रवृत्तियां) की घोषणा हुई.

ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज में आईसीसीआर संस्कृत चेयर की घोषणा हुई.

केके/डीकेपी

Leave a Comment