Skip to content
Thursday, 29 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

भाजपा का लोकतंत्र बचाओ मार्च नहीं, ये तो सीईसी के लिए बचाव रैली है : एसटी हसन

भाजपा का लोकतंत्र बचाओ मार्च नहीं, ये तो सीईसी के लिए बचाव रैली है : एसटी हसन

मुरादाबाद, 28 अक्टूबर . कांग्रेस की एक नवंबर को होने वाली रैली से पहले भाजपा द्वारा ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च निकाले जाने पर डॉ. एस.टी. हसन ने तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि यह बड़ी हैरानी की बात है कि देश की इतनी बड़ी पार्टी एक व्यक्ति को बचाने के लिए रैली निकाल रही है.

डॉ. हसन ने से बात करते हुए कहा, “ये बड़ी हैरत की बात है कि देश की इतनी बड़ी पार्टी सीईसी ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए रैली निकालेगी. लोकतंत्र तो इन्होंने खत्म ही कर दिया है, संविधान की धज्जियां उड़ गई हैं. सबको मालूम है कि लोकतंत्र कहां है. चोरी से वोट काटना, चोरी की Governmentें बनाना, लोगों को वोट देने के अधिकार से वंचित करना, क्या ये लोकतंत्र है? हम तो यही मानेंगे कि ये रैली सीईसी के लिए बचाव रैली है.”

दिल्ली में होने वाली एससीओ बैठक के लिए India द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भी Pakistan को आमंत्रित किए जाने के सवाल पर पूर्व सांसद ने कहा, “हम अपने सभी पड़ोसियों से अच्छे रिश्ते चाहते हैं लेकिन Pakistan जिस तरह की चीजें करता रहा है, वह किसी से छिपा नहीं है. हमारे देश में जितनी भी आतंकवादी गतिविधियां हुई हैं, उसकी जड़ें Pakistan में पाई गई हैं. Pakistan पहले अपने यहां से आतंकवाद को खत्म करे, तो हम उसे गले लगाने को तैयार हैं.”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उत्तर प्रदेश दौरे और इसे चुनावी रणनीति से जोड़े जाने के सवाल पर डॉ. हसन ने कहा, “हर पार्टी तैयारी कर रही है, कार्यकर्ताओं से मिल रही है. इस वक्त वे गृह मंत्री हैं, तो वे पार्टी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे.”

वरिष्ठ कांग्रेस नेता राशिद अल्वी द्वारा Prime Minister Narendra Modi की तुलना महमूद गजनवी से करने का डॉ. हसन ने अल्वी का समर्थन किया. उन्होंने कहा, “ये बात तो मैं पहले भी कह चुका हूं कि गजनवी और इन लोगों में फर्क क्या रह गया है? जो लोग अपने नाम के साथ सनातन की दुहाई देते हैं, क्या कोई सनातनी श्री रामचंद्र जी के मंदिर में चोरी कर सकता है? मैं सभी सनातनियों से पूछ रहा हूं. अगर चोरी कर रहा है तो वह सनातनी नहीं है और अगर सनातनी नहीं है तो वह सिर्फ श्री रामचंद्र जी के नाम का इस्तेमाल कर रहा है और कुछ नहीं.”

योग गुरु बाबा रामदेव के उस बयान पर कि यूपी में ओवैसी की पार्टी के चुनाव लड़ने से Chief Minister योगी आदित्यनाथ को फायदा होगा, डॉ. हसन ने कहा, “जहां सेकुलर वोट का बंटवारा होता है, वहां फायदा भाजपा को ही होता है, इसमें कोई शक नहीं है. हालांकि हमें ओवैसी से उम्मीद है कि इस बार वह मुसलमानों के वोट को बंटने नहीं देंगे. वह यही अपील करेंगे कि भाजपा को हराओ और जो उम्मीदवार भाजपा को हरा रहा है, उसे सपोर्ट करो.”

–

पीआईएम/पीएम

Share