Skip to content
Thursday, 5 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
दुर्घटना,राष्ट्रीय

बोकारो में कोयले का ढेर धंसने से तीन महिलाओं की मौत, चार घायल

बोकारो में कोयले का ढेर धंसने से तीन महिलाओं की मौत, चार घायल

बोकारो, 5 नवंबर . Jharkhand के बोकारो जिले में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) की कथारा कोलियरी में Thursday तड़के कोयले का बड़ा ढेर धंसने से तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के वक्त सभी लोग कोलियरी के स्टॉकयार्ड में जलावन के लिए कोयला चुन रहे थे. मृतक और घायल आसपास के गांवों के रहने वाले हैं.

हादसा बेरमो अनुमंडल के कथारा ओपी क्षेत्र स्थित कथारा कोलियरी के नंबर-5 स्टॉकयार्ड में हुआ. जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों का एक समूह घरेलू उपयोग और जलावन के लिए रिजेक्ट कोयला चुनने वहां पहुंचा था. इसी दौरान कोयले का ऊंचा ढेर अचानक धंस गया. इसकी चपेट में छह महिलाएं और एक पुरुष आ गए. सभी भारी मलबे के नीचे दब गए.

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग, Police और सीसीएल प्रबंधन के कर्मी मौके पर पहुंचे. बचाव अभियान चलाकर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया. इनमें तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई. चार घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल में रेफर किया गया है. मृतकों की पहचान पुष्पा देवी, कौशल्या देवी और हीरालाल की पत्नी के रूप में हुई है. पुष्पा देवी गल्लू यादव की पत्नी थीं जबकि कौशल्या देवी के पति का नाम विश्वनाथ बताया गया है. तीनों महिलाएं बांध बस्ती की रहने वाली बताई जा रही हैं.

बेरमो के एसडीपीओ रवींद्र सिंह ने हादसे की पुष्टि की है. Police और सीसीएल प्रबंधन की ओर से घटना की जांच की जा रही है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, ग्रामीण कोयला चुनने के लिए स्टॉकयार्ड पहुंचे थे. कोयले का ढेर किस वजह से धंसा, इसकी जांच की जा रही है. घटना के बाद कथारा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में शोक का माहौल है. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

–

एसएनसी/पीएम

Share