Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

बिहार : मोतिहारी में सामूहिक दुष्कर्म मामले का खुलासा, 8 आरोपी गिरफ्तार

बिहार : मोतिहारी में सामूहिक दुष्कर्म मामले का खुलासा, 8 आरोपी गिरफ्तार

मोतिहारी, 19 अक्टूबर . बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में एक दंपति को सुनसान रास्ते पर रोककर मारपीट करने और महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. Police ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ घंटे के भीतर घटना का खुलासा कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सभी आरोपी एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

Police ने आरोपियों के पास से आठ मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं. फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. Police के एक अधिकारी ने Monday को बताया कि 18 अक्टूबर की सुबह सूचना मिली कि श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के भटहां गांव के पास कुछ युवकों ने एक दंपति को सुनसान रास्ते पर रोक लिया.

आरोपियों ने पहले उनके साथ मारपीट की. इसके बाद महिला को जबरन अपने साथ ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना का स्थल पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के अंतर्गत बंजरिया सरेह स्थित एक बगीचा बताया गया है, जो लालगढ़ जिम्मी सिंह टोला के समीप है.

घटनास्थल से संबंधित सूचना मिलने के बाद Police महकमे में हड़कंप मच गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय Police अधिकारियों के निर्देश पर मधुबन थाना Police ने तत्काल कार्रवाई शुरू की. इस दौरान शिवहर जिले की श्यामपुर भटहां थाना Police का भी सहयोग लिया गया. दोनों थानों की Police ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में मामले का उद्भेदन कर दिया और घटना में कथित रूप से शामिल आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

Police ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर मधुबन थाना कांड संख्या 363/26 दर्ज किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है. Police बरामद मोबाइल फोन की भी जांच कर रही है, ताकि मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा सके.

Police के मुताबिक, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

–

एमएनपी/एसके

Share