Skip to content
Sunday, 18 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

बाबर आजम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16 हजार रन पूरे करने वाले पांचवें पाकिस्तानी बने

बाबर आजम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16 हजार रन पूरे करने वाले पांचवें Pakistanी बने

रावलपिंडी, 18 अक्टूबर . बाबर आजम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16 हजार रन पूरे करने वाले पांचवें Pakistanी खिलाड़ी बन गए हैं. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने यह उपलब्धि श्रीलंका के खिलाफ Sunday को ट्राई सीरीज के दौरान अपने नाम की.

रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में जारी ट्राई सीरीज के पहले मैच में बाबर आजम ने 7 रन पूरे करते ही इस मुकाम को हासिल किया. बाबर आजम ने सिर्फ 399 पारियों में यह कारनामा किया, जिसके साथ Pakistan के लिए इस आंकड़े तक पहुंचने वाले तीसरे सबसे तेज खिलाड़ी बन गए. इस लिस्ट में उनसे आगे मोहम्मद यूसुफ (388 पारियां) और जावेद मियांदाद (398 पारियां) हैं. मियांदाद और यूसुफ के अलावा, इंजमाम-उल-हक और यूनिस खान ने भी तीनों फॉर्मेट में कुल मिलाकर 16,000 से ज्यादा रन बनाए हैं.

बाबर आजम ने 66 टेस्ट मुकाबलों की 122 पारियों में 42.98 की औसत के साथ 4,771 रन बनाए, जबकि 145 टी20 मुकाबलों में उनके नाम 4,596 रन हैं. Pakistanी खिलाड़ी ने अपने वनडे करियर में 144 मैच खेले, जिसमें 6671 रन जुटाए हैं.

रावलपिंडी में जारी इस मुकाबले में Pakistanी टीम टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवरों में 305 रन पर सिमट गई. इस पारी में सलमान आगा 107 रन बनाकर आउट हुए, जबकि बाबर आजम ने 57 गेंदों में 6 चौकों के साथ 45 रन बनाए. इनके अलावा, साद बेग ने 39 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. हसन नवाज ने 37 रन बनाए. विपक्षी खेमे से ईशान मलिंगा ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि असिथा फर्नांडो ने 3 विकेट चटकाए. इनके अलावा, 2 विकेट दिलशान मदुशंका के हाथ लगे.

Pakistan अपने घरेलू मैदान पर श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय ट्राई-सीरीज की मेजबानी कर रहा है. यह सीरीज Sunday को शुरू हुई और इसमें डबल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में सात मैच खेले जाएंगे. फाइनल मुकाबला 31 अक्टूबर को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में शीर्ष दो टीमों के बीच खेला जाएगा.

–

आरएसजी

Share