Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

बलूचिस्तान में बीएलए के 34 हमलों का दावा, 14 पाकिस्तानी सैन्यकर्मियों के मारे जाने की बात

बलूचिस्तान में बीएलए के 34 हमलों का दावा, 14 Pakistanी सैन्यकर्मियों के मारे जाने की बात

क्वेटा, 21 अक्टूबर . बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया कि उसने Pakistan के बलूचिस्तान प्रांत में 9 से 20 अक्टूबर के बीच 34 अभियान चलाए. संगठन का कहना है कि इन कार्रवाइयों में Pakistanी सेना के जवानों और सैन्य सहयोगियों की मौत हुई है तथा एक कार्यरत Pakistanी सैनिक को पकड़ लिया गया है.

बीएलए के प्रवक्ता जीयंद बलोच ने एक बयान में कहा कि मारे गए लोगों में 14 Pakistanी सैन्य कर्मी और 9 ऐसे लोग शामिल थे, जिन्हें संगठन ने मिलिट्री इंटेलिजेंस (एमआई) के एजेंट, मुखबिर और Government समर्थित सशस्त्र समूहों के सदस्य बताया है. संगठन ने यह भी दावा किया कि उसने अपनी ‘आर्थिक नाकेबंदी’ नीति के तहत कई राजमार्गों को बंद कर वाहनों की जांच की.

बीएलए के अनुसार, 13 अक्टूबर को हरनाई जिले के शाहराग इलाके में एक सैन्य वाहन पर आईईडी हमला किया गया, जिसमें तीन Pakistanी सैनिक मारे गए, चार गंभीर रूप से घायल हुए और वाहन पूरी तरह नष्ट हो गया.

संगठन ने दावा किया कि 16 अक्टूबर को केच जिले के दश्त इलाके में घात लगाकर किए गए हमले में तीन सैनिक मारे गए और दो घायल हुए. इसके अलावा 15 अक्टूबर को जूमदान इलाके में सैन्य काफिले की सुरक्षा के लिए आगे बढ़ रहे सैनिकों को निशाना बनाया गया, जिसमें एक सैनिक की मौत और एक अन्य के घायल होने का दावा किया गया.

बीएलए ने कहा कि 14 अक्टूबर को मस्तुंग में हुए हमले में दो सैनिक मारे गए और दो सैन्य वाहन क्षतिग्रस्त हुए. संगठन के मुताबिक, मस्तुंग के गुरगिना ग्रिड स्टेशन के पास स्नाइपर हमले में एक सैनिक और 16 अक्टूबर को मांगुचर में एक अन्य सैनिक की मौत हुई. खरान के दाली इलाके में हुए एक हमले में भी एक सैनिक के मारे जाने और एक के घायल होने का दावा किया गया.

बयान में कहा गया कि 20 अक्टूबर को सुराब में आईईडी विस्फोट में बम निरोधक दस्ते का एक सदस्य मारा गया, जबकि चागई में हुए एक विस्फोट में एक सैनिक की मौत, तीन अन्य के घायल होने और एक सैन्य वाहन के नष्ट होने का दावा किया गया.

बीएलए ने 14 अक्टूबर को खुजदार के सिम्बा ब्रिज के पास सैन्य और व्यावसायिक वाहनों के काफिले पर तथा 17 अक्टूबर को बागबाना इलाके में आगे बढ़ रही सुरक्षा बलों पर हमलों की जिम्मेदारी भी ली है. संगठन का दावा है कि 18 अक्टूबर को उसने खुजदार में चीन-Pakistan आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) मार्ग पर तीन घंटे तक नियंत्रण रखा और इस दौरान एक Pakistanी सैनिक को पकड़ लिया.

संगठन ने यह भी दावा किया कि Monday रात उसने तास्प के स्टार चौक पर चार घंटे तक नियंत्रण रखा, दो सप्लाई वाहनों को अपने कब्जे में लिया और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया. बीएलए के मुताबिक, इलाके की ओर बढ़ने की कोशिश करने वाले सुरक्षा बलों और Government समर्थित समूहों के लोगों को भी नुकसान पहुंचा.

बीएलए ने कहा कि दलबंदिन के कारोदक इलाके से दो व्यावसायिक वाहन और 17 अक्टूबर को उसी स्थान से तीन अन्य वाहन कब्जे में लिए गए. संगठन ने दावा किया कि तारेज क्षेत्र में दो घंटे से अधिक समय तक नाकेबंदी रखी गई और एक यात्री बस से सेना के लिए ले जाया जा रहा राशन जब्त कर लिया गया.

संगठन ने 15 अक्टूबर को किला अब्दुल्ला में पांकी चौकी और चागई में याकमच Police स्टेशन को उड़ाने की जिम्मेदारी भी ली है. बीएलए का कहना है कि उसने लसबेला के माही पीर इलाके में एक Police वाहन और हथियार जब्त किए, जबकि इलाके में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे सुरक्षा बलों पर भी हमला किया गया.

बीएलए ने उन 9 लोगों की हत्या की जिम्मेदारी भी ली, जिन्हें उसने Pakistan की सैन्य खुफिया एजेंसी या Government समर्थित सशस्त्र समूहों से जुड़ा बताया.

संगठन के अनुसार, अगस्त और सितंबर में अलग-अलग घटनाओं में उसके छह लड़ाके भी मारे गए थे. बीएलए ने कहा कि वह “स्वतंत्र और संप्रभु बलूचिस्तान” की स्थापना तक अपना सशस्त्र संघर्ष पूरी ताकत के साथ जारी रखेगा.

–

एएमटी/डीकेपी

Share