Skip to content
Sunday, 18 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,सिनेमा,मनोरंजन

पीएम मोदी के भारतीय कला-संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रयासों की रवीना टंडन ने की तारीफ, बोलीं-‘देश प्रतिभा से भरा’

पीएम मोदी के भारतीय कला संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रयासों की रवीना टंडन ने की तारीफ, बोलीं ‘देश प्रतिभा से भरा’

पीएम मोदी के भारतीय कला-संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रयासों की रवीना टंडन ने की तारीफ, बोलीं-‘देश प्रतिभा से भरा’

Mumbai , 18 अक्टूबर . एक्ट्रेस रवीना टंडन ने भारतीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए Prime Minister Narendra Modi के प्रयासों की तारीफ की है. उनका कहना है कि India की समृद्ध कलात्मक विरासत को दुनियाभर में ज्यादा पहचान मिलनी चाहिए.

दरअसल, रवीना हाल ही में Mumbai की जहांगीर आर्ट गैलरी में एक आर्ट एग्जिबिशन देखने पहुंची थीं. इस दौरान से बातचीत में उन्होंने India की कला, हस्तशिल्प, संगीत और साहित्य की परंपरा पर बात की.

से बात करते हुए रवीना ने कहा, ”मुझे लगता है कि हमारा देश, जिसे हम भारतवर्ष कहते हैं और पहले अखंड India के नाम से भी जानते थे, दुनिया भर में अपनी कला, हस्तशिल्प, संगीत, साहित्य और यहां तक कि पढ़ाई के अलग-अलग क्षेत्रों के लिए जाना जाता था. चाहे विज्ञान हो, ज्योतिष हो या कोई और क्षेत्र, हमारी अपनी एक खास पहचान रही है.”

रवीना ने कहा, ”ऐसा नहीं है कि हमारे India में प्रतिभा की कमी है. हमारा देश प्रतिभा से भरा हुआ है. लेकिन हां, कला के इन रूपों को आगे लाने और इनके बारे में जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है.”

Prime Minister Narendra Modi की ओर से भारतीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने की पहल पर रवीना ने खुशी जताई. उन्होंने कहा, ”अगर हमारे माननीय Prime Minister इस दिशा में पहल कर रहे हैं, तो मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छी बात है. हमारे देश में पहले भी और आज भी जिस तरह की कला मौजूद है, उसे दुनिया भर में पहचान मिलनी चाहिए. उसे और ज्यादा सम्मान मिलना चाहिए. इसके लिए हमें लगातार प्रयास करने होंगे.”

जहांगीर आर्ट गैलरी में रवीना अपनी दोस्त और आर्टिस्ट शिवाली भोजबल की पेंटिंग्स देखने पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने शिवाली की क्रिएटिविटी की तारीफ की. एक्ट्रेस ने बताया कि वह शिवाली को कई सालों से जानती हैं, लेकिन उनकी पेंटिंग्स में नजर आने वाली अलग-अलग थीम और कल्पनाशीलता देखकर वह खुद भी हैरान रह गईं.

रवीना ने कहा, ”यह आर्ट एग्जिबिशन एक ऐसी शानदार शख्सियत ने तैयार की है, जिन्हें मैं अपनी दोस्त मानती हूं और बहुत अच्छी तरह जानती हूं. मुझे लगता है कि वह मल्टीटास्कर हैं. उनकी कला का यह एक अलग पहलू है. वह शिवाली भोजबल हैं, जो इस समय मेरे साथ यहां मौजूद हैं और इन पेंटिंग्स की क्रिएटर हैं. मैं उन्हें कई सालों से जानती हूं, लेकिन एक दोस्त और आर्टिस्ट के तौर पर उनकी क्रिएटिविटी देखकर मैं खुद भी हैरान हूं.”

पेंटिंग्स की खासियत बताते हुए उन्होंने कहा कि हर पेंटिंग में कुछ अलग देखने को मिलता है. हर तस्वीर की अपनी प्रेरणा और अलग विजुअल अपील है, जो उसे दूसरी पेंटिंग्स से अलग बनाती है.

–

पीके/पीएम

Share