पश्चिम बंगाल : दक्षिण 24 परगना में टीएमसी कार्यालय से 1.02 करोड़ रुपये नकद बरामद, जांच में जुटी पुलिस

कोलकाता, 4 नवंबर . पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर क्षेत्र में Police ने Wednesday को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक पार्टी कार्यालय से 1 करोड़ 2 लाख 79 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं.
Police के अनुसार, यह नकदी सरिशा स्थित तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय से बरामद की गई. डायमंड हार्बर Police के अतिरिक्त Police अधीक्षक (जोनल) अभिषेक मजूमदार ने बताया कि यह बरामदगी सुमित रॉय से पूछताछ के बाद मिले सुरागों के आधार पर की गई.
सुमित रॉय तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी के कार्यकारी सहायक बताए जाते हैं.
Police के मुताबिक, सुमित रॉय को इस वर्ष पश्चिम मिदनापुर जिले के सालबोनी में कथित अवैध जमीन कब्जाने के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद उन पर डायमंड हार्बर में जमीन चोरी के एक अन्य मामले में भी आरोप लगे, जिसके सिलसिले में पिछले सप्ताह उन्हें Police हिरासत में लिया गया था.
अभिषेक मजूमदार ने बताया कि सुमित रॉय फिलहाल डायमंड हार्बर Police जिले के कालीतला-आशुति थाने में दर्ज एक मामले में Police हिरासत में हैं.
उन्होंने कहा, “हिरासत में लेने के बाद सुमित रॉय से पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले. इन्हीं सुरागों के आधार पर सरिशा स्थित एक पार्टी कार्यालय में तलाशी ली गई, जहां से 1,02,79,000 रुपये नकद बरामद किए गए.”
हालांकि Police ने यह स्पष्ट नहीं किया कि संबंधित पार्टी कार्यालय का संचालन कौन कर रहा था. उन्होंने पुष्टि की कि यह कार्यालय तृणमूल कांग्रेस का था लेकिन यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि इसका वास्तविक प्रबंधन किसके हाथ में था.
Police अब यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतनी बड़ी नकदी पार्टी कार्यालय में क्यों रखी गई थी और यह रकम कहां से आई थी.
प्रारंभिक जांच में Police को आशंका है कि यह राशि कालीतला-आशुति थाने में दर्ज मिट्टी चोरी (सॉइल थेफ्ट) के मामले से जुड़ी हो सकती है. मामले की जांच जारी है.
–
एएमटी/पीएम


