Skip to content
Thursday, 5 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

पंजाब में कांग्रेस ही आम आदमी पार्टी की ‘बी-टीम’, भाजपा नहीं : खड़गे के बयान पर रामचंद्र राव का पलटवार

पंजाब में कांग्रेस ही आम आदमी पार्टी की ‘बी टीम’, भाजपा नहीं : खड़गे के बयान पर रामचंद्र राव का पलटवार

पंजाब में कांग्रेस ही आम आदमी पार्टी की ‘बी-टीम’, भाजपा नहीं : खड़गे के बयान पर रामचंद्र राव का पलटवार

हैदराबाद, 5 नवंबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को जवाब देते हुए कहा है कि पंजाब में वह नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी ही आम आदमी पार्टी की ‘बी-टीम’ है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष एन रामचंद्र राव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब इतनी कमजोर हो गई है कि उसे क्षेत्रीय दलों पर निर्भर रहना पड़ रहा है.

तेलंगाना भाजपा के अध्यक्ष रामचंद्र राव ने समाचार एजेंसी से कहा, “मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘एक्स’ पर टिप्पणी की कि आम आदमी पार्टी, भाजपा की ‘बी-टीम’ है. असल में बात इसके उलट है. आम आदमी पार्टी भाजपा की ‘बी-टीम’ नहीं है, बल्कि कांग्रेस पार्टी ही आम आदमी पार्टी की ‘बी-टीम’ है.”

राव ने आगे कहा, “पंजाब चुनावों में आम आदमी पार्टी को जिताने में कांग्रेस ने ही मदद की थी. ऐसा इसलिए है,क्योंकि कांग्रेस कमजोर हो गई है और उसे क्षेत्रीय दलों पर निर्भर रहना पड़ रहा है. आज कांग्रेस लगभग हर जगह दूसरे नंबर पर आ गई है. जो पार्टी कभी खुद को सबसे मजबूत होने का दावा करती थी और गठबंधन Governmentों का विरोध करती थी, वह अब क्षेत्रीय दलों पर निर्भर है. इसलिए, आम आदमी पार्टी पर उनकी निर्भरता ज्यादा है. इस लिहाज से देखा जाए तो कांग्रेस पार्टी ही आम आदमी पार्टी की ‘बी-टीम’ है.”

रामचंद्र राव ने कहा, “उनका (खड़गे) यह कहना कि Gujarat और अन्य जगहों पर भाजपा इसलिए जीती, क्योंकि आम आदमी पार्टी ने चुनाव लड़ा था, पूरी तरह से गलत आकलन है. भाजपा की जीत जनता के जनादेश से हुई है. जनता ने भाजपा को वोट दिया, इसलिए भाजपा जीती, न कि इसलिए कि कुछ वोट बंट गए थे.”

रामचंद्र राव ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के आरोपों पर भी पलटवार किया. उन्होंने कहा, “हैदराबाद में तेजस्वी यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा पर टिप्पणी करते हुए बोला कि उन्होंने धर्म के नाम पर समाज और देश को बांट दिया है. यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि तेजस्वी यादव ने एक ऐसे मंच से यह बात कही, जहां सभी Political दल मौजूद थे.”

उन्होंने कहा, “यह कोई Political मंच नहीं था, बल्कि हैदराबाद के यादव समाज का ‘सदर’ नाम का एक उत्सव था, जो आमतौर पर दिवाली के दौरान या उसके बाद मनाया जाता है. ऐसे मौके पर किसी Political नेता का इस तरह का Political बयान देना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. तेजस्वी यादव को यह पता होना चाहिए कि इस देश को जाति, धर्म और क्षेत्र के आधार पर बांटने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया है और आप खुद उसी कांग्रेस पार्टी का हिस्सा हैं, क्योंकि आप ‘इंडिया’ गठबंधन का भी हिस्सा हैं.”

राव ने यह भी कहा कि आपकी (तेजस्वी यादव) मुख्य सहयोगी कांग्रेस पार्टी ही वह पार्टी है, जिसने देश को धर्म, क्षेत्र और जाति के नाम पर बांटा है. इसलिए, भारतीय जनता पार्टी या आरएसएस पर हमला करने के बजाय आपको सबसे पहले अपनी सहयोगी पार्टी की आलोचना करनी चाहिए और उस पर निशाना साधना चाहिए.

–

डीसीएच/

Share