
गुवाहाटी, 27 अगस्त . नेपाल में भीषण बाढ़ के बीच वहां फंसे असम के नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए असम Government ने 24 घंटे की हेल्पलाइन शुरू की है. Chief Minister हिमंत बिस्वा सरमा ने Thursday को कहा कि राज्य Government नेपाल में फंसे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें जल्द से जल्द वापस लाने के लिए संबंधित एजेंसियों के साथ लगातार समन्वय कर रही है.
Chief Minister सरमा ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि Government नेपाल में फंसे लोगों के परिजनों के संपर्क में है और उनकी सुरक्षित वापसी के लिए सभी जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं. नेपाल के कई इलाकों में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है तथा कई लोग अलग-अलग स्थानों पर फंस गए हैं.
असम Government ने New Delhi स्थित असम भवन के माध्यम से सहायता व्यवस्था सक्रिय की है. असम भवन के रेजिडेंट कमिश्नर कार्यालय की ओर से जारी सूचना में नेपाल में फंसे असम के नागरिकों से आवश्यक सहायता, समन्वय और जानकारी के लिए हेल्पलाइन पर संपर्क करने की अपील की गई है.
सूचना के अनुसार, आपातकालीन सहायता और फंसे लोगों से जुड़ी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे. असम भवन, New Delhi के अधिकारी अनुरण मेधी (एसीएस), हाउस मैनेजर विनोद कलिता और अन्य आपातकालीन संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं.
नेपाल में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए असम Government ने लोगों से केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने और किसी भी आपात स्थिति में निर्धारित हेल्पलाइन के माध्यम से सहायता लेने की सलाह दी है. राज्य प्रशासन संबंधित एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क में है और नेपाल में फंसे लोगों की स्थिति पर नजर रखे हुए है, ताकि उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा सके.
–
डीएससी