Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

‘धोनी भाई, आपके साथ खेलना और यादें साझा करना मजेदार रहा’: रोहित शर्मा

‘धोनी भाई, आपके साथ खेलना और यादें साझा करना मजेदार रहा’: रोहित शर्मा

New Delhi, 18 नवंबर . महेंद्र सिंह धोनी ने Tuesday को आईपीएल से संन्यास ले लिया. आईपीएल 2027 में वह चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के मेंटर के रूप में नजर आएंगे. धोनी के संन्यास के बाद पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें शानदार आईपीएल करियर के लिए बधाई दी है.

रोहित शर्मा ने Wednesday को social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए धोनी को बधाई दी. उन्होंने लिखा, “धोनी भाई, शानदार आईपीएल करियर के लिए बधाई. इतने सालों में आपके साथ मैदान पर खेलना और बहुत सारी यादें साझा करना मजेदार रहा. बहुत सम्मान.”

महेंद्र सिंह धोनी (एमएस धोनी) और रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास के सबसे सफलतम कप्तान हैं. धोनी ने सीएसके को और रोहित ने Mumbai इंडियंस (एमआई) को 5-5 बार आईपीएल चैंपियन बनाया है. इस दौरान रोहित और धोनी की कप्तानी में सीएसके और एमआई के बीच कई यादगार और रोमांचक मैच भी देखने को मिले हैं. दोनों टीमों ने कुछ सबसे यादगार फाइनल और दबाव वाले मुकाबले खेले हैं.

रोहित भारतीय क्रिकेट टीम में भी धोनी की कप्तानी में लंबे समय तक खेले हैं. एक ओपनर के रूप में रोहित शर्मा के करियर को गढ़ने और उन्हें एक बेहतरीन बल्लेबाज बनने का अवसर देने में धोनी का बतौर कप्तान एक बड़ा योगदान रहा है. यह भी एक वजह है कि रोहित के मन में धोनी के लिए खास सम्मान है. 2007 में अपने करियर की शुरूआत करने वाले रोहित को धोनी ने ही पहली बार 2013 में ओपनिंग की जिम्मेदारी दी थी और उसके बाद जो हुआ, वो इतिहास है.

धोनी के लिए Mumbai इंडियंस ने एक पोस्ट किया था. पोस्ट की शुरुआत फ्रेंचाइजी ने टॉस के समय रोहित और धोनी की एक तस्वीर के साथ शुरुआत की, जिसमें एक नीला दिल, एक हैंडशेक और एक पीला दिल था.

इसके बाद एमआई ने एक एनिमेटेड वीडियो शेयर किया जिसमें दोनों पूर्व कप्तान एक साथ गाड़ी चला रहे थे. इससे पहले कि धोनी की कार एक अलग मोड़ लेती, जो उनकी लंबे समय से चली आ रही फ्रेंचाइजी राइवलरी की ओर एक मजेदार इशारा था. फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2026 के दौरान धोनी, रोहित और सूर्यकुमार यादव की मीटिंग का एक वीडियो भी पोस्ट किया. ये तीनों India के टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान हैं. इनकी कप्तानी में देश ने 2007, 2024 और 2026 में खिताब जीता था.

एमआई ने कैप्शन में लिखा, ‘ऐसे पल हमारी आंखों में आंसू ला देते हैं.’

–

पीएके

Share