Skip to content
Friday, 13 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
संस्कृति,धर्म,राजनीति,राष्ट्रीय

दिल्ली: भाजपा प्रमुख नितिन नवीन आज मुनक नहर के किनारे 11 किमी लंबे विशाल छठ घाट का करेंगे उद्घाटन

दिल्ली: भाजपा प्रमुख नितिन नवीन आज मुनक नहर के किनारे 11 किमी लंबे विशाल छठ घाट का करेंगे उद्घाटन

New Delhi, 12 नवंबर . राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व की भव्यता और रौनक देखने को मिलेगी. श्रद्धालुओं के लिए मुनक नहर के किनारे 11 किलोमीटर लंबा एक विशाल छठ घाट तैयार किया गया है. Thursday को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुनक नहर के किनारे बने भव्य छठ घाट का उद्घाटन करेंगे.

मुनक नहर के किनारे बनी इस भव्य परियोजना के उद्घाटन के मौके पर Chief Minister रेखा गुप्ता, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली Government के मंत्री, जन प्रतिनिधि और कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे.

इस साल की छठ पूजा की एक और खास बात मुनक नहर व उसके आसपास के इलाकों में आया बदलाव है. जो नहर कभी गंदगी, मलबे और झाड़-झंखाड़ से भरी रहती थी, वह अब आस्था और आध्यात्मिकता का एक जीवंत केंद्र बन गई है. Government ने यहां बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया. Chief Minister ने खुद इस परियोजना की निगरानी की और कई बार मौके पर जाकर काम का जायजा लिया. लंबे समय से उपेक्षित रहे इस इलाके से लगभग 1,400 ट्रक मलबा और कचरा हटाया गया. इसके साथ ही, नहर के दोनों किनारों से अतिक्रमण हटाकर एक सुंदर और सुव्यवस्थित छठ घाट विकसित करने का निर्णय लिया गया.

नहर में आए इस बदलाव के बारे में बात करते हुए Chief Minister रेखा गुप्ता ने कहा कि मुनक नहर लंबे समय से कायाकल्प की बाट जोह रही थी. उन्होंने कहा कि यह परियोजना सिर्फ सीढ़ियां, सड़कें या अन्य सुविधाएं बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राजधानी में रहने वाले पूर्वांचल क्षेत्र के लाखों लोगों की आस्था, परंपराओं और भावनाओं को दिया गया एक सम्मान है.

उन्होंने आगे कहा कि Government यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि छठी मैया के भक्तों को एक साफ, सुरक्षित, सुंदर और सुविधाजनक माहौल मिले, ताकि वे पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ इस महत्वपूर्ण त्योहार को मना सकें.

सीएमओ के एक बयान में कहा गया, “दिल्ली Government राजधानी को उसकी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने और विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. साथ ही, Government पूर्वांचल समुदाय की संस्कृति, परंपराओं और आस्था का पूरा सम्मान भी करती है.”

भक्तों की सुविधा के लिए यहां चेंजिंग रूम, शौचालय, टेंट और पर्याप्त रोशनी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए cctv कैमरे लगाए गए हैं. इसके अलावा, बैठने के लिए बेंच लगाई गई हैं और भक्तों के आराम व इलाके की सुंदरता बढ़ाने के लिए हरित क्षेत्र (ग्रीन स्पेस) तैयार किए गए हैं.

–

डीसीएच/

Share