Skip to content
Thursday, 29 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

दिल्ली चलने की बात कर रही कांग्रेस को मिला ‘पटना छोड़ो’ और ‘कर्नाटक छोड़ो’ का संदेश : संजय झा

दिल्ली चलने की बात कर रही कांग्रेस को मिला ‘Patna छोड़ो’ और ‘कर्नाटक छोड़ो’ का संदेश : संजय झा

Patna, 29 अक्टूबर . जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने Thursday को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि बैलेट पेपर से हुए चुनावों में भी जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है. उन्होंने कहा कि चुनाव में हार के बाद कांग्रेस को अपनी कमियों पर विचार करना चाहिए, न कि चुनाव आयोग पर सवाल उठाने चाहिए. उन्होंने Patna स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में जदयू की जीत को Chief Minister नीतीश कुमार के कामकाज और Chief Minister सम्राट चौधरी के नेतृत्व में हो रहे कार्यों का समर्थन बताया.

मीडिया से बातचीत में संजय झा ने कहा कि 28 सीटों पर हुए चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 16 सीटों पर जीत दर्ज की है. कर्नाटक और बिहार में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है. Prime Minister Narendra Modi ने भी सवाल उठाया है कि जब बैलेट पेपर से हुए चुनावों में जनता ने विपक्ष को नकार दिया, तो अब कांग्रेस किसे दोष देगी.

संजय झा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनाव दर चुनाव हार रही है और इसके बावजूद अपनी Political रणनीति में बदलाव नहीं कर रही है. उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन हासिल किए बिना सत्ता में आने की कोशिशों के तहत कांग्रेस अराजकता फैलाने और झूठ का सहारा लेने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि चुनाव बैलेट पेपर से हो या ईवीएम से, जीत के लिए जनता का वोट जरूरी है.

जदयू नेता ने कांग्रेस के ‘दिल्ली चलो’ अभियान पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस दिल्ली चलने की बात कर रही है, जबकि जनता उसे बिहार में ‘Patna छोड़ो’ और कर्नाटक में ‘कर्नाटक छोड़ो’ का संदेश दे रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को चुनावी नतीजों से मिले संकेतों को समझना चाहिए और यह बताना चाहिए कि बैलेट पेपर से हुए चुनावों में उसे हार का सामना क्यों करना पड़ा.

संजय झा ने कांग्रेस पर ऐसे तत्वों के साथ खड़े होने का आरोप भी लगाया, जिनकी विचारधारा देशहित के अनुकूल नहीं है. उन्होंने दावा किया कि Prime Minister मोदी को जनता लगातार समर्थन दे रही है, लेकिन कांग्रेस इसे स्वीकार नहीं कर पा रही है. उन्होंने कांग्रेस नेताओं की भाषा पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि वे Political विरोध में व्यक्तिगत तथा पारिवारिक स्तर पर टिप्पणियां करते हैं.

Patna स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में जदयू की जीत पर संजय झा ने मतदाताओं का आभार जताया. उन्होंने कहा कि इस सीट पर सबकी नजर थी और पार्टी की जीत Chief Minister नीतीश कुमार के कामकाज तथा Chief Minister सम्राट चौधरी के नेतृत्व में हो रहे कार्यों का समर्थन है.

पार्टी के अंदर अनुशासन के सवाल पर संजय झा ने कहा कि जदयू में फैसले सामूहिक सहमति से होते हैं और उन पर अंतिम मुहर नीतीश कुमार लगाते हैं. उन्होंने कहा कि किसी नेता को पार्टी का फैसला पसंद हो या नहीं, उसके विपरीत जाने पर पार्टी अपने नियमों के अनुसार निर्णय लेती है. उन्होंने जोर दिया कि किसी भी Political दल के सुचारु संचालन के लिए अनुशासन जरूरी है.

–

एमएनपी/एसके

Share