Skip to content
Sunday, 15 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,मनोरंजन

दिलजीत दोसांझ ने शेयर किया सबसे आसान मंत्र ,बोले-तनाव देने वाले लोगों को लाइफ से कट करो

दिलजीत दोसांझ ने शेयर किया सबसे आसान मंत्र ,बोले-तनाव देने वाले लोगों को लाइफ से कट करो

Mumbai , 29 सितंबर . गायक और Actor दिलजीत दोसांझ social media पर काफी सक्रिय रहते हैं. Tuesday को Actor ने लोगों को तनाव देने वाले लोगों से दूर रहने और जिंदगी को खुलकर जीने की सलाह दी.

दिलजीत दोसांझ की टीम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह बाहर बैठे चाय पीते हुए कैमरे पर बात करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के जरिए Actor अपने फॉलोअर्स को एक सिंपल लाइफ का मंत्र देते हुए कहते हैं कि फालतू के तनाव को खुद पर हावी मत होने दो और दूसरों की सोच को अपनी जिंदगी पर असर मत डालने दो. वीडियो में दिलजीत बाहर बैठकर चाय पीते हुए कैमरे पर बात करते नजर आ रहे हैं.

गायक और Actor दिलजीत दोसांझ कहते हैं, “टेंशन मत लो, चिंता मत करो, जो आपको टेंशन दे, उसे अपनी जिंदगी से निकाल दो. इस दुनिया में कोई टेंशन नहीं है. किसी की भी राय से आपको फर्क नहीं पड़ना चाहिए.”

उन्होंने तनाव देने वाले लोगों से दूरी बनाने की अपनी बात को दोहराया और आगे कहा, “अपने में मस्त रहो और पता नहीं हम स्वर्ग में फिर कब मिलेंगे. मौज करो ब्रो.”

आखिर में उन्होंने ‘राम राम जी’, ‘राम राम सर’ और ‘नमस्कार’ कहकर वीडियो खत्म किया. उन्होंने वीडियो पोस्ट कर लिखा, “कोई टेंशन नहीं, पता नहीं इस दुनिया में दोबारा कब आओगे.”

काम की बात करें तो दिलजीत ने पंजाबी म्यूजिक स्टार और हिंदी-पंजाबी फिल्मों के एक्टर के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाई है. Actor हाल ही में फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में नजर आए थे. यह फिल्म देश के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित एक बुजुर्ग व्यक्ति और उसके पोते (दिलजीत दोसांझ) की भावनात्मक कहानी है.

फिल्म में Actor ने मुख्य किरदार के पोते ‘निर्वेयर’ का रोल निभाया है. निर्वेयर अपने 95 वर्षीय बुजुर्ग दादाजी (ईश्वर सिंह ग्रेवाल उर्फ कीनू, जिनका किरदार नसीरुद्दीन शाह ने निभाया है) की देखभाल करने वाले और उनके भावनात्मक संबल बने हैं. वह अपने दादाजी के अधूरे अतीत और Pakistan के सरगोधा जाने की आखिरी इच्छा को समझते हैं तथा उसे पूरा करने की कोशिश करते हैं.

–

एनएस/पीएम

Share