Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
धर्म,राजनीति,राष्ट्रीय

तेलंगाना: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला और सीएम रेवंत रेड्डी ने ‘सद्दुला बथुकम्मा’ पर महिलाओं को बधाई दी

तेलंगाना: Governor शिव प्रताप शुक्ला और सीएम रेवंत रेड्डी ने ‘सद्दुला बथुकम्मा’ पर महिलाओं को बधाई दी

हैदराबाद, 18 अक्टूबर . तेलंगाना के Governor शिव प्रताप शुक्ला और Chief Minister ए. रेवंत रेड्डी ने Sunday को ‘सद्दुला बथुकम्मा’ के अवसर पर तेलंगाना की महिलाओं को बधाई दी.

Governor शिव प्रताप शुक्ल ने ‘सद्दुला बथुकम्मा’ के अवसर पर लोगों को बधाई दी. उन्होंने इसे तेलंगाना की संस्कृति और परंपराओं की भव्यता, प्रकृति की पूजा और महिलाओं के आत्म-सम्मान का प्रतीक बताया.

Governor ने कहा कि फूलों से ‘बथुकम्मा’ को खूबसूरती से सजाना और ‘गौराम्मा’ (देवी गौरी) की पूजा करना, प्रकृति के साथ हमारे अटूट संबंध को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि यह त्योहार लोगों के बीच भक्ति भाव, सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान और सामाजिक एकता को बढ़ावा देता है.

Governor ने देवी से प्रार्थना की कि वे तेलंगाना राज्य की समृद्धि के लिए अपना आशीर्वाद दें, हर घर में खुशियां लाएं, और सभी लोगों को अच्छा स्वास्थ्य, शांति, सुख और संपन्नता प्रदान करें.

वहीं, Chief Minister रेड्डी ने ‘सद्दुला बथुकम्मा’ त्योहार के अवसर पर तेलंगाना के लोगों, विशेषकर महिलाओं को हार्दिक बधाई दी. उन्होंने कहा कि बथुकम्मा त्योहार तेलंगाना की संस्कृति और परंपराओं का सच्चा प्रतीक है. यह उत्सव प्रकृति की पूजा को समर्पित है और महिलाओं का सम्मान करता है.

Chief Minister ने उम्मीद जताई कि महिलाएं और लड़कियां ‘सद्दुला बथुकम्मा’ को खुशी, गीतों और नृत्य के साथ मनाएंगी. जिसमें फूलों से बनी भव्य और जीवंत रचनाएं (जिन्हें ‘बथुकम्मा’ कहा जाता है) शामिल होंगी.

उन्होंने कामना की कि ‘फूलों का यह त्योहार’ हर घर में खुशियों की बौछार लाए, हर परिवार के लिए समृद्धि, शांति और कल्याण लेकर आए, और यह सुनिश्चित करे कि तेलंगाना की संस्कृति की भव्यता आने वाली पीढ़ियों तक बनी रहे.

Chief Minister ने इस बात पर जोर दिया कि यह त्योहार न केवल लोगों की सांस्कृतिक समृद्धि और महिलाओं की एकता को प्रदर्शित करेगा, बल्कि इसमें कई महत्वपूर्ण सामाजिक पहलू भी शामिल होंगे. उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि पूरे राज्य में नौ दिनों तक चलने वाले इस त्योहार के दौरान बथुकम्मा को बहुत भव्यता के साथ मनाया जाता है.

Chief Minister ने दोहराया कि “जनता की Government” कई कल्याणकारी और विकास कार्यक्रमों को शुरू करके महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.

–

एसडी/एएस

Share