Skip to content
Monday, 26 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

जोगेन चौधरी के निधन पर सीएम सुवेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी ने जताया शोक

जोगेन चौधरी के निधन पर सीएम सुवेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी ने जताया शोक

कोलकाता, 25 अक्टूबर . पश्चिम बंगाल के Chief Minister सुवेंदु अधिकारी और राज्य की पूर्व Chief Minister ममता बनर्जी ने Sunday को प्रख्यात चित्रकार जोगेन चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया. दोनों नेताओं ने उन्हें बंगाल और India की कला-संस्कृति का गौरव बताते हुए कहा कि उनके निधन से कला जगत में अपूरणीय क्षति हुई है.

Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि जोगेन चौधरी के कला के क्षेत्र में योगदान ने पश्चिम बंगाल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई. उन्होंने कहा कि अपनी विशिष्ट चित्रकारी शैली से भारतीय आधुनिक कला को नई पहचान देने वाले जोगेन चौधरी सांस्कृतिक जगत के एक प्रमुख स्तंभ थे. उनके जाने से पश्चिम बंगाल की बौद्धिक और कलात्मक दुनिया में ऐसी रिक्तता पैदा हुई है, जिसे भरना मुश्किल है.

अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल Government और राज्य की जनता की ओर से वह दिवंगत कलाकार के परिवार, मित्रों, सहयोगियों और दुनियाभर में मौजूद उनके प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं. प्रख्यात कलाकार और राज्यसभा के पूर्व सांसद जोगेन चौधरी का Sunday सुबह निधन हो गया. वह 87 वर्ष के थे. उन्हें ब्लड कैंसर और मूत्र मार्ग में संक्रमण के कारण कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, चौधरी पिछले 14 महीनों से कैंसर से पीड़ित थे और उनकी कीमोथेरेपी चल रही थी. 16 अक्टूबर को षष्ठी के दिन उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी. संक्रमण के कारण उनमें सेप्सिस के लक्षण भी दिखाई दिए थे. Saturday को हालत और बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था.

जोगेन चौधरी को देश-विदेश में कई पुरस्कारों और सम्मानों से नवाजा गया था. वर्ष 2012 में उन्हें पश्चिम बंगाल Government ने ‘बंग विभूषण’ सम्मान से सम्मानित किया था. वर्ष 2014 में तत्कालीन तृणमूल कांग्रेस Government ने उन्हें पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के लिए भेजा था. वह 2020 तक इस पद पर रहे. उनके निधन पर पूर्व Chief Minister ममता बनर्जी ने भी शोक व्यक्त किया. उन्होंने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि जोगेन चौधरी बंगाल और India का गौरव थे. वह दुनियाभर के कलाकारों और उनके लिए व्यक्तिगत रूप से भी बड़ी प्रेरणा थे.

ममता बनर्जी ने कहा कि जोगेन चौधरी ने 2014 से 2020 तक तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद के रूप में नागरिक समाज का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से कला और संस्कृति की दुनिया में अपूरणीय रिक्तता पैदा होगी.

–

डीएससी

Share